भेलाही में फिर गिरा बिजली का तार

रक्सौल : पलनवा थाना क्षेत्र स्थित स्टेशन रोड भेलाही में मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे बिजली का 440 वोल्ट का तार अचानक टूट कर गिर जाने से लोगों में अफरा-तफरी मच गयी. भागने के क्रम में कई लोग आंशिक रूप से चोटिल भी हुए हैं. यहां बता दें कि इसके पूर्व में शनिवार को […]
रक्सौल : पलनवा थाना क्षेत्र स्थित स्टेशन रोड भेलाही में मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे बिजली का 440 वोल्ट का तार अचानक टूट कर गिर जाने से लोगों में अफरा-तफरी मच गयी. भागने के क्रम में कई लोग आंशिक रूप से चोटिल भी हुए हैं. यहां बता दें कि इसके पूर्व में शनिवार को भी भेलाही मसजिद के पास बिजली का तार टूट कर गिरा था,
जिसके कारण अफरा-तफरी मच गयी थी. इधर लगातार हो रही घटनाओं से स्थानीय लोगों में विद्युत विभाग के लिए खिलाफ आक्रोश पनप रहा है. स्थानीय एसडीओ विद्युत चंद्रकांता नायक ने बताया कि तारों को बदलने का काम एंजेसी कर रही है. जल्द ही जर्जर तार को बदल दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




