महिला कॉलेज की छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली

मोतिहारी : राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो चंचल रानी के नेतृत्व में विश्व एड्स दिवस पर एक जागरूकता रैली निकाली गयी. रैली का उद्घाटन प्राचार्य डाॅ विजयेंद्र नारायण ने किया. रैली रोड आर्यसमाज होते हुए पुन: महाविद्यालय आयी और एक संगोष्ठी में बदल गयी. प्राचार्य ने संबोधित करते हुए कहा कि […]
मोतिहारी : राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो चंचल रानी के नेतृत्व में विश्व एड्स दिवस पर एक जागरूकता रैली निकाली गयी. रैली का उद्घाटन प्राचार्य डाॅ विजयेंद्र नारायण ने किया. रैली रोड आर्यसमाज होते हुए पुन: महाविद्यालय आयी और एक संगोष्ठी में बदल गयी.
प्राचार्य ने संबोधित करते हुए कहा कि एड्स के प्रति जागरूक होने की सबसे अधिक आवश्यकता है. क्यो कि आज का युवा वर्ग अज्ञानता के कारण इसके शिकार हो रहे है. रेणु कुमारी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि एड्स ज्यादातर रक्त बढने से होता है. चंचला रानी ने संबोधित करते हुए कहा कि एड्स के रोगी के प्रति सहानुभूति रखनी चाहिए वह भी समाज का अंग है.
एड्स के रोगी को अपने जीवन से निराश नहीं होना चाहिए क्योंकि इसका इलाज संभव है उसे भी प्रसन्न होकर जीवन व्यतीत करना चाहिए. मौके पर नीलम कुमार, रेणु कुमारी, किरण कुमारी, रामनाथ महतो आदि कार्यक्रम में उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




