छह चरणों में होगा अंजुमन इस्लामिया का चुनाव

Updated at : 28 Nov 2015 5:45 AM (IST)
विज्ञापन
छह चरणों में होगा अंजुमन इस्लामिया का चुनाव

मोतिहारी : जिले की प्रसिद्धि एक मात्र इस्लामिक संस्था अंजूमन इस्लामिया के सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गयी है.शहर के सभी वार्डो में चुनाव होगा.इसके लिए अबूरी कमेटी की ओर से चुनाव की तिथि तय कर दी गयी है. पहले चरण में छह दिसंबर को शहर के महमूद नगर, सिन्घिया सागर, इस्लामपुर सिंघिया,दारोगा […]

विज्ञापन

मोतिहारी : जिले की प्रसिद्धि एक मात्र इस्लामिक संस्था अंजूमन इस्लामिया के सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गयी है.शहर के सभी वार्डो में चुनाव होगा.इसके लिए अबूरी कमेटी की ओर से चुनाव की तिथि तय कर दी गयी है.

पहले चरण में छह दिसंबर को शहर के महमूद नगर, सिन्घिया सागर, इस्लामपुर सिंघिया,दारोगा टोला,नया टोला,बलुआ व बेली सराय में होगा चुनाव.इसकी जानकारी शुक्रवार को देते हुए अंजूमन के प्रो. नसीम अहमद व ओजैर अंजूम ने बताया कि चुनाव की सारी प्रक्रियाएं युद्ध स्तर पर की जा रही है और प्रत्येक मामलों की गहन समीक्षा चल रही है.

बताया कि चुनाव कराने के लिए एक कमेटी बनायी गयी है जिसके संयोजक हैदर इमाम को बनाया गया है जबकि सैयद अदालत हुसैन को उप संयोजक बनाया गया है.इसी तरह से शेर मोहम्मद, शकील सिद्धिकी,परवेज आलम,हाजी कैसरूल इस्लाम, हाजी रफी अहमद, ओजैर अंजूम, जिसमुद्गीन, नुरूल होदा अंसारी व रफी अहमद को सदस्य बनाया गया है. वहीं लोग सदस्य के उम्मीदवार होंगे जो पूरी तरह से धार्मिक होंगे और जिनकी छवि साफ सुथरी होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन