शराब बिक्री का विरोध करने पर चाकू मारा
Updated at : 06 Nov 2015 4:42 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : बंजरिया थाना अंतर्गत सिंघिया सागर गांव में अवैध शराब बेचने का विरोध करने पर कारोबारियों ने राजू साह को चाकू मार घायल कर दिया. घटना बुधवार शाम की है. घायल राजू को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसने पुलिस कैंप में आवेदन देकर गांव के ही भागीरथ साह, […]
विज्ञापन
मोतिहारी : बंजरिया थाना अंतर्गत सिंघिया सागर गांव में अवैध शराब बेचने का विरोध करने पर कारोबारियों ने राजू साह को चाकू मार घायल कर दिया. घटना बुधवार शाम की है. घायल राजू को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
उसने पुलिस कैंप में आवेदन देकर गांव के ही भागीरथ साह, ज्ञानचंद्र साह, दुलारचंद्र साह सहित उसके बहनोई, बहन व मां को आरोपित किया है. उसने पुलिस को बताया है कि उसका व भागीरथ का मकान आमने-सामने है.
भागीरथ अपने दरवाजे पर अवैध शराब बेचता है. इसके कारण पियक्करों का हमेशा जमावड़ा लगा रहता है. कई बार शराब बेचने का विरोध किया, लेकिन नहीं माना. बुधवार की शाम शराब बेचने का विरोध किया तो चाकू मार घायल कर दिया. घर में घुसकर तोड़फोड़ की. गले से हनुमानी लॉकेट व टेबल पर रखा 10 हजार नकद लूट लिया.
पुलिस के पास शिकायत करने पर जान मारने की धमकी दी. पुलिस कैंप के पदाधिकारी दीपक साह ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए बंजरिया थाना भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




