परिजनों का घर से निकलना मुश्किल

Updated at : 05 Aug 2015 2:30 AM (IST)
विज्ञापन
परिजनों का घर से निकलना मुश्किल

रामनगर (बेतिया) :31 जुलाई की शाम पीड़िता जब अपने ननिहाल पहुंची, तो वहीं से उसे अगवा किया गया. उसके पिता का कहना है कि उसे साजिश के तहत शेख नसीर, शेख समीर व हिटलर उर्फ बिटू ले गये. इन लोगों ने अश्लील फिल्म बना कर मेरी बेटी को बदनाम करने की साजिश की है. अब […]

विज्ञापन

रामनगर (बेतिया) :31 जुलाई की शाम पीड़िता जब अपने ननिहाल पहुंची, तो वहीं से उसे अगवा किया गया. उसके पिता का कहना है कि उसे साजिश के तहत शेख नसीर, शेख समीर व हिटलर उर्फ बिटू ले गये. इन लोगों ने अश्लील फिल्म बना कर मेरी बेटी को बदनाम करने की साजिश की है. अब हम लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया है.

पीड़िता के परिजनों का कहना है कि जब उन लोगों ने जानकारी जुटानी शुरू की, तो उक्त तीन लोगों के बारे में जानकारी मिले. इसके बाद वे लोग इनसे मिलने के लिए गये, ताकि बेटी को मुक्त कराया जा सके, लेकिन जब आरोपितों ने इन लोगों ने बात की, तो वो लोग बिगड़ गये और कहने लगे कि हमने ये काम नहीं किया है, लेकिन जब पुलिस केस करने की बात हुई, तो आरोपितों ने कहा कि इसका अंजाम आप लोगों को भुगतना पड़ेगा. हम आप लोगों को बदनाम कर देंगे. अश्लील तस्वीर लगाने को पीड़िता के परिजन धमकी का परिणाम ही बता रहे हैं. तस्वीर सामने के बाद से इनकी शंका और बढ़ गयी है. वहीं, पुलिस का कहना जब पीड़िता बरामद हो जायेगी, तभी इस मामले से परदा उठ सकेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन