गर्भवती महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत

Updated:
विज्ञापन
गर्भवती महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत

पहाड़पुर : थाना क्षेत्र के पश्चिमी सिसवा पंचायत के रायकररिया नया गांव में एक गर्भवती महिला(30) की संदेहास्पद स्थिति में मौत का मामला बुधवार को प्रकाश में आया है. ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना पुलिस कप्तान को दी गयी. कप्तान के निर्देश पर पहुंचे प्रभारी थानाध्यक्ष लालदेव सिंह, एएसआई राजकुमार ठाकुर, विनोद यादव व पुलिस बल […]

विज्ञापन

पहाड़पुर : थाना क्षेत्र के पश्चिमी सिसवा पंचायत के रायकररिया नया गांव में एक गर्भवती महिला(30) की संदेहास्पद स्थिति में मौत का मामला बुधवार को प्रकाश में आया है. ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना पुलिस कप्तान को दी गयी. कप्तान के निर्देश पर पहुंचे प्रभारी थानाध्यक्ष लालदेव सिंह, एएसआई राजकुमार ठाकुर, विनोद यादव व पुलिस बल सहित ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया.

मृतक सोनी देवी उक्त गांव निवासी बृजकिशोर महतो की पत्नी बतायी जाती है. मृतक अपने पीछे एक दो वर्ष की की बच्ची छोड़ गयी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में भाजा टोला गांव निवासी मृतका के पिता जादोलाल महतो ने आवेदन दे बताया है कि उक्त मृतका गर्भवती थी. पेट मे अचानक दर्द शुरू हो गया, जिससे उसे लेकर अस्पताल जा रहे थे, तभी रास्ते मे ही उसकी मौत हो गयी. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के उपरांत ही हत्या के कारणों का पता लग पायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन