पंचायती के दौरान दो गुटों में हुई फायरिंग, दो घायल
Updated at : 15 Feb 2020 12:49 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी/चिरैया : जमीन विवाद को लेकर शिकारगंज बाजार पर हो रही पंचायती के दौरान शुक्रवार की देर शाम दोनों गुट उग्र हो गये, जहां फायरिंग में दो पंच घायल हो गये, जिसमें पूर्व जिप सदस्य लालबाबू प्रसाद यादव (निमुइया) एवं खोढ़ा के पूर्व मुखिया राजेंद्र यादव शामिल है. दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया […]
विज्ञापन
मोतिहारी/चिरैया : जमीन विवाद को लेकर शिकारगंज बाजार पर हो रही पंचायती के दौरान शुक्रवार की देर शाम दोनों गुट उग्र हो गये, जहां फायरिंग में दो पंच घायल हो गये, जिसमें पूर्व जिप सदस्य लालबाबू प्रसाद यादव (निमुइया) एवं खोढ़ा के पूर्व मुखिया राजेंद्र यादव शामिल है. दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डीएसपी शिवेंद्र अनुभवी थाना पर पहुंच कर मामले की जांच की.
जानकारी के अनुसार परेई के कैलाश यादव और सेमरा के मुकेश यादव के बीच शिकारगंज बाजार के दो कट्ठा 18 धूर जमीन के लिए पंचायती चल रही थी, जिसमें बाहर से भी पंच आये थे. एक पक्ष का कहना था कि मूल रूप से जमीन दो कट्ठा 18 धूर है, जबकि नक्शा में आठ कट्ठा है. नक्शा के अनुसार सात कट्ठा जमीन बिक चुकी है. शेष जमीन पर कैलाश यादव का पक्ष दावेदारी कर रहा है.
इसी बात को लेकर दोनों के बीच पंचायती चल रही थी कि एक पक्ष के लोग उग्र हो गये और फायरिंग करने लगे. दो से तीन चक्र फायरिंग की सूचना है. लाठी-डंडे भी चले, जिसमें दो लोग घायल हो गये और आधा दर्जन लोगों को चोटें आयी. थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




