शराब तस्करों के ठिकानों पर छापेमारी

गोविंदगंज : शराब तस्करों के तीन ठिकानों पर गुरुवार की शाम मलाही पुलिस ने छापेमारी की. मलाही थानाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में रामश्रिया धांगड़ टोली, बेलही नट टोली व सिरनी धांगड़ टोली में छापेमारी की गयी, जहां करीब 300 लीटर शराब व उपस्कर को नष्ट किया गया. छापेमारी में गोविंदगंज थाना के राजेंद्र सिंह, […]
गोविंदगंज : शराब तस्करों के तीन ठिकानों पर गुरुवार की शाम मलाही पुलिस ने छापेमारी की. मलाही थानाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में रामश्रिया धांगड़ टोली, बेलही नट टोली व सिरनी धांगड़ टोली में छापेमारी की गयी, जहां करीब 300 लीटर शराब व उपस्कर को नष्ट किया गया. छापेमारी में गोविंदगंज थाना के राजेंद्र सिंह, पुअनि बिपिन सिंह, सअनि हरेश्वर शर्मा, अजय प्रकाश व पुलिस बल मौजूद थे.
जब्त शराब की गयी नष्ट : पहाड़पुर. थाना परिसर में गुरुवार को 62 लीटर शराब नष्ट की गयी. कार्यपालक मजिस्ट्रेट अरेराज शिवनंदन सिंह व थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह की उपस्थिति में थाना परिसर में शराब नष्ट की गयी. उक्त शराब विभिन्न कांडों में जब्त की गई थी. इस मौके पर एसआई लालदेव सिंह, रामाधार कुमार, एएसआई धीरेंद्र सिंह, जमादार राजकुमार ठाकुर, चौकीदार विनोद यादव, धर्मेंद्र कुमार, धनंजय कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




