ePaper

साक्ष्य छुपाने के लिए लगायी गयी थी आग

Updated at : 16 Jan 2020 12:20 AM (IST)
विज्ञापन
साक्ष्य छुपाने के लिए लगायी गयी थी आग

मंगल सेमिनरी छात्रावास में अगलगी का मामला दोहन के लिए पेंशन पुस्तिका भी जलायी गयी बगल के कमरे की सुरक्षा बढ़ाने को लेकर निर्देश मोतिहारी : पूर्वी चंपारण शिक्षा विभाग का कार्यालय फर्जीवाड़े के खेल में इस कदर डूब गया है कि अधिकारियों के निर्देश का पालन भी नहीं होता. तथाकथित दबंग कर्मी स्थानांतरण व […]

विज्ञापन

मंगल सेमिनरी छात्रावास में अगलगी का मामला

दोहन के लिए पेंशन पुस्तिका भी जलायी गयी
बगल के कमरे की सुरक्षा बढ़ाने को लेकर निर्देश
मोतिहारी : पूर्वी चंपारण शिक्षा विभाग का कार्यालय फर्जीवाड़े के खेल में इस कदर डूब गया है कि अधिकारियों के निर्देश का पालन भी नहीं होता. तथाकथित दबंग कर्मी स्थानांतरण व संचिका तबादला निर्देश का उल्लंघन कर एक ही फाइल पर कुंडली मार बैठे हुए हैं.
शिक्षक बहाली की निगरानी जांच चल रही है. करीब 2200 शिक्षकों का फोल्डर नहीं मिल रहा है. इसी सब का साक्ष्य छुपाने की साजिश का नतीजा है मंगल सेमिनरी छात्रावास अग्निकांड. जांच टीम के अधिकारी वरीय उपसमाहर्ता आरके लाल व सदर एसडीओ प्रियरंजन राजू ने लंबी जांच व समीक्षा के बाद अपनी रिपोर्ट सौंप दी है. रिपोर्ट में कहा गया है कि मंगल सेमिनरी छात्रावास की घटना मानव जनित है, जो जांच से बचने के लिए संचिका जलाने की साजिश है.
कहा गया है कि 34540 शिक्षकों की बहाली हुई. कुछ का जिला स्थानांतरण हुआ. कागजात फर्जी था. ऐसे में निगरानी से पकड़े जाने का भय भी सता रहा था. ऐसे में गलत कृत्य को छुपाने के लिए आग लगाने की साजिश की गयी. रिपोर्ट में कहा गया है कि खिड़की खोल कर आग लगाने व्यक्ति महत्वकांक्षा को दर्शाता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन