रंगदारी मामले को ले आज बंद रहेंगे कोचिंग संस्थान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jan 2020 1:27 AM
विज्ञापन
संचालकों ने की बैठक पुलिस से सुरक्षा की मांग मोतिहारी : शहर के चांदमारी मोहल्ला के कोचिंग संचालक जितेंद्र कुमार से रंगदारी की डिमांड व मोहल्ले में बदमाशों से परेशान कोचिंग संचालकों ने शनिवार को बैठक की. बैठक में रंगदारी मामले में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की सराहना की गयी. वही मोहल्ले में आयेदिन हो […]
विज्ञापन
संचालकों ने की बैठक पुलिस से सुरक्षा की मांग
मोतिहारी : शहर के चांदमारी मोहल्ला के कोचिंग संचालक जितेंद्र कुमार से रंगदारी की डिमांड व मोहल्ले में बदमाशों से परेशान कोचिंग संचालकों ने शनिवार को बैठक की. बैठक में रंगदारी मामले में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की सराहना की गयी.
वही मोहल्ले में आयेदिन हो रही छेड़खानी, मोबाइल छिनतई व छात्रा से मारपीट की घटना पर रोक लगाने के साथ शिक्षक जितेंद्र को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की गयी. कोचिंग संचालकों ने बैठक में निर्णय लिया कि घटना के विरोध में सोमवार को सभी कोचिंग संस्थान बंद रहेगा. एक शिष्टमंडल सोमवार को एसपी से मिलकर पुलिस की बाइकर्स टीम से मोहल्ले में गश्ती कराने व एक पुलिस नाका खोलने की मांग रखी जायेगी.
बैठक की अध्यक्षता प्रो पी सिंह ने की. इस मौके पर सुबोध कुमार, नीरज कुमार, निखिल बिहारी, प्रो सम्पत सिंहा, उपेंद्र कुमार, आलोक कुमार, राजू कुमार यादव, वीके सिंह, विशाल कुमार, अरविंद कुमार, आर के ठाकुर, सुजीत पाठक, सुजीत कुमार, रवि कुमार, रौशन कुमार, मो. एस आलम, नवीन कुमार, एके तिवारी सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










