टोल प्लाजा पर फास्टैग के लिए बने तीन लेन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Dec 2019 1:23 AM (IST)
विज्ञापन

फास्टैग लगा 30 से 35% वाहन गुजरे मोतिहारी/चकिया : टोल प्लाजा से गुजरनेवाले वाहनों पर फास्टैग नियम लागू करने के साथ ही वाहन मालिकों ने फास्टैग लेना शुरू कर दिया है. सोमवार को पहले दिन चकिया टोल प्लाजा से 30-35 प्रतिशत वाहन गुजरे, जिस पर फास्टैग लगा था. करीब 50 वाहन मालिकों को जागरूकता के […]
विज्ञापन
फास्टैग लगा 30 से 35% वाहन गुजरे
मोतिहारी/चकिया : टोल प्लाजा से गुजरनेवाले वाहनों पर फास्टैग नियम लागू करने के साथ ही वाहन मालिकों ने फास्टैग लेना शुरू कर दिया है. सोमवार को पहले दिन चकिया टोल प्लाजा से 30-35 प्रतिशत वाहन गुजरे, जिस पर फास्टैग लगा था. करीब 50 वाहन मालिकों को जागरूकता के साथ फास्टैग ऑन द स्पॉट दिया गया.
टोल प्लाजा प्रबंधक विमल कुमार ने बताया कि फास्टैग लगे वाहनों के लिए टोल प्लाजा पर तीन लेन और कैश के लिए दो लेन का स्पेश दिया गया है. कैश वाले लेन में वाहनों की लंबी कतारें लगी रही. फास्टैग वाले वाहन चंद सेकंड में टोल प्लाजा से गुजर गये. उन्होंने कहा कि फास्टैग लेने से समय व ईंधन की बचत होती है.
उन्होंने वाहन मालिकों से अपील की है कि, जल्द वाहनों में फास्टैग लगवा लें. इसके लिए आधार व ऑनर बुक की प्रतिलिपि के साथ पेटीएम नंबर देना होगा. पेटीएम से ही फास्टैग के माध्यम से टैक्स की राशि ली जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




