किराना दुकानदार पर किया जानलेवा हमला
Updated at : 15 Dec 2019 12:12 AM (IST)
विज्ञापन

हमले में व्यवसायी के पुत्र व पुत्री जख्मी, अस्पताल में भर्ती मोतिहारी : गोविंदगंज के सुजायपुर गांव में किराना दुकानदार मो सर्फुद्दीन पर जानलेवा हमला किया गया. वह सुबह में अपनी दुकान खोलने गया था. इस दौरान कुछ लोगों पर उसपर हमला कर दिया. उसे बचाने गये पुत्र व पुत्री के साथ भी मारपीट की […]
विज्ञापन
हमले में व्यवसायी के पुत्र व पुत्री जख्मी, अस्पताल में भर्ती
मोतिहारी : गोविंदगंज के सुजायपुर गांव में किराना दुकानदार मो सर्फुद्दीन पर जानलेवा हमला किया गया. वह सुबह में अपनी दुकान खोलने गया था. इस दौरान कुछ लोगों पर उसपर हमला कर दिया.
उसे बचाने गये पुत्र व पुत्री के साथ भी मारपीट की गयी. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना को लेकर सर्फुद्दीन ने नगर थाना में आवेदन दिया है. उन्होंने मो. जलालुद्दीन, मो. कादीर आलम, मो. तारिक अनवर, मुस्लिम मियां, मो. जुबैर आलम, सोहैब आलम सहित अन्य लोगों को आरोपित किया है.
उसने पुलिस को बताया है कि वह नवासा पर रहता है. सम्पत्ति हड़पने के लिए उक्त सभी आरोपी उसे हमेशा परेशान करते है.कई दिनों से पांच लाख की रंगदारी मांग रहे थे. रंगदारी नहीं देने पर जानलेवा हमला कर दुकान से 20 हजार कैश व दो लाख का सामान लूटपाट करने का भी आरोप लगाया है. नगर पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन को गोविंदगंज थाना भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




