बाइक चोरी के आरोप में दो युवकों को भीड़ ने पीटा

Updated at : 12 Nov 2019 7:21 AM (IST)
विज्ञापन
बाइक चोरी के आरोप में दो युवकों को भीड़ ने पीटा

चाईबासा : मुफस्सिल थाना के डिलियामार्चा गांव में बाइक चोरी के आरोप में दो युवकों की भीड़ ने पिटाई कर दी. घटना सोमवार की दोपहर दो बजे की है. दोनों युवक बड़ी बाजार क्षेत्र के रहनेवाले हैं, जिसमें एक नाबालिग है. मो तौसिफ अहमद असरा मस्जिद मुहल्ला का है, जबकि नाबालिग धोबी तालाब क्षेत्र का […]

विज्ञापन

चाईबासा : मुफस्सिल थाना के डिलियामार्चा गांव में बाइक चोरी के आरोप में दो युवकों की भीड़ ने पिटाई कर दी. घटना सोमवार की दोपहर दो बजे की है. दोनों युवक बड़ी बाजार क्षेत्र के रहनेवाले हैं, जिसमें एक नाबालिग है. मो तौसिफ अहमद असरा मस्जिद मुहल्ला का है, जबकि नाबालिग धोबी तालाब क्षेत्र का है. ग्रामीणों की पिटाई से नाबालिग का बायां हाथ टूट गया है.

जानकारी के मुताबिक, ग्रामीणों ने दोनों युवकों को खदेड़कर पकड़ा. घटना की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस पहुंची. इसके बाद भीड़ के चंगुल से दोनों को बचाया. गंभीर रूप से घायल नाबालिग को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
दोनों बाइक से डिलियामार्चा की ओर गये थे. अपनी बाइक वहीं खड़ी कर दूसरे की बाइक लेकर भाग गये. इसके बाद चोरी की बाइक को कुछ दूर पर छोड़कर जब अपनी बाइक लेने पहुंचे, तो भीड़ ने दोनों को पकड़ लिया. पुलिस बाइक को जब्त कर थाने ले गयी. जब्त होंडा साइन बाइक भी चोरी की है. दोनों नंबर प्लेट बदलकर उसे चला रहे थे. बाइक का बदला नंबर जेएच 06डी- 0633 है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन