वोटरों को धमकाने वालों पर रखें नजर

पैक्स चुनाव व गंगा स्नान को लेकर थानाध्यक्षों को दिया निर्देश अरेराज : पैक्स चुनाव की घोषणा होते ही क्षेत्र में सरगर्मी बढ़ गयी है. सभी थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में पैनी नजर बनाएं रखें. मतदाताओं को डराने लुभाने वाले प्रत्याशियों पर कड़ी नजर रखते हुए कार्रवाई करें. टीम बनाकर हत्या व लूट के शातिर बदमाशों […]
पैक्स चुनाव व गंगा स्नान को लेकर थानाध्यक्षों को दिया निर्देश
अरेराज : पैक्स चुनाव की घोषणा होते ही क्षेत्र में सरगर्मी बढ़ गयी है. सभी थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में पैनी नजर बनाएं रखें. मतदाताओं को डराने लुभाने वाले प्रत्याशियों पर कड़ी नजर रखते हुए कार्रवाई करें.
टीम बनाकर हत्या व लूट के शातिर बदमाशों की गिरफ्तारी करें. उक्त बातें डीएसपी ज्योति प्रकाश ने रविवार को मासिक अपराधी समीक्षा बैठक में थानाध्यक्षों से कही. गंगा स्नान को लेकर गोविंदगंज, संग्रामपुर, मलाही और अरेराज के थानाध्यक्षों को स्नानघाट व रूट सत्यापन का निर्देश दिया. गुंडा परेड नहीं कराने व पंजी संधारण में शिथिलता बरतने वाले थानाध्यक्षों को कार्य में सुधार लाने की हिदायत दी. पेट्रोल पंप, सीएसपी सहित अन्य वित्तीय कार्यालयों व उसके आसपास प्रतिदिन गश्ती करने का भी निर्देश दिया.
शराब तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, चुस्त-दुरुस्त गश्ती, वारंटियों व कांडों में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के साथ लंबित कांडों के निबटारे में तेजी लाने को कहा. वही अनुमंडल क्षेत्र के पांच शातिर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी टीम का गठन किया गया है. इस मौके पर इंस्पेक्टर सीताराम सिंह, थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, मनोज कुमार, महेंद्र कुमार, अनुज कुमार व सरफराज आलम मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










