युवक को गोली मार कर बाइक लूटी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
युवक की गर्दन में लगी है गोली निजी नर्सिंग होम में भर्ती ससुराल सीतामढ़ी से साढ़ू के साथ लौट रहा था बेतिया पुलिस टीम पर किया हमला मोतिहारी/बंजरिया : बंजरिया थाने के पचरूखा गांव के पास एनएच 28 पर मंगलवार को दिन-दहाड़े बदमाशों ने युवक को गोली मार उसकी बाइक लूट ली. गोली युवक के […]
विज्ञापन
युवक की गर्दन में लगी है गोली निजी नर्सिंग होम में भर्ती
आपके शहर में
विज्ञापन
ससुराल सीतामढ़ी से साढ़ू के साथ लौट रहा था बेतिया
पुलिस टीम पर किया हमला
मोतिहारी/बंजरिया : बंजरिया थाने के पचरूखा गांव के पास एनएच 28 पर मंगलवार को दिन-दहाड़े बदमाशों ने युवक को गोली मार उसकी बाइक लूट ली. गोली युवक के गर्दन पर लगी है. उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया.
घायल युवक अमरजीत कुमार साह पश्चिमी चंपारण के मैनाटाड़ थाना अंतर्गत सुखलाही गांव का बताया जाता है. घटना की सूचना पर सदर डीएसपी मुरलीमनोहर मांझी व थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने अस्पताल पहुंच युवक से पूछताछ की. बताया जाता है कि अमरजीत कुमार व उसका साढ़ू विकास कुमार के साथ सीतामढ़ी ससुराल से घर लौट रहा था. अमरजीत आपाची व विकास प्लेटिना बाइक से था. विकास के अनुसार, दोनों पचरूखा चौक से आगे बढ़े ही थे कि, आपाची बाइक सवार तीन बदमाशों ने धक्का देकर अमरजीत को गिरा दिया, उसके बाद हैलमेट से उसे मारने लगे. विकास कूद कर आगे बढ़ गया था.
वह लौट कर आया और बीच-बचाव करने की कोशिश की. बदमाशों ने उसे गोली मारने की धमकी देकर भगा दिया. स्थानीय लोग जुटे तो उनपर भी पिस्टल तान दी. अमरजीत ने बाइक नहीं छोड़ी, तो बदमाशों ने उसके गर्दन में गोली मार बाइक लूट कर छपवा की तरफ फरार हो गये. अमरजीत की हालत गंभीर बतायी जा रही है. सदर डीएसपी ने बताया कि इलाके की नाकेबंदी कर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. इधर, घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पचरूखा के पास एनएच 28 को जाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन