सेंट्रल जेल मोतिहारी के सजायवार कैदी की मौत

Updated:
विज्ञापन

मोतिहारी : सेंट्रल जेल मोतिहारी के सजायवार कैदी दफदार मियां (70) की मौत हो गयी. वह पश्चिमी चंपारण के मानपुर थाने के पुरैनिया का रहने वाला था. वह बीमार चल रहा था. सात सितंबर को जेल प्रशासन ने सदर में भर्ती कराया था. शनिवार की दोपहर उसकी मौत हो गयी. पुत्र इजहारूल अंसारी ने बताया […]

विज्ञापन

मोतिहारी : सेंट्रल जेल मोतिहारी के सजायवार कैदी दफदार मियां (70) की मौत हो गयी. वह पश्चिमी चंपारण के मानपुर थाने के पुरैनिया का रहने वाला था. वह बीमार चल रहा था. सात सितंबर को जेल प्रशासन ने सदर में भर्ती कराया था. शनिवार की दोपहर उसकी मौत हो गयी. पुत्र इजहारूल अंसारी ने बताया कि वर्ष 2009 में गांव में ही जमीन विवाद को लेकर मारपीट हुई थी, जिसमें रघुवर महतो की मौत हो गयी थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

इसको लेकर मानपुर थाना में मामला दर्ज हुआ था. न्यायालय ने दोषी करार देते हुए दफदार मियां को 20 साल की सश्रम कारावास की सजा सुनायी थी. सजा के एक माह बाद बेतिया मंडल कारा से उसे मोतिहारी सेंट्रल जेल में स्थानांतरित कर दिया गया. करीब एक साल से जेल में बंद था. इधर, अस्पताल प्रशासन की सूचना के बाद नगर पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन