दहेज की खातिर विवाहिता को गर्म सलाखों से दागा
मोतिहारी : ढाका थाने के आजाद चौक मोहल्ले में ससुराल वालों ने दहेज की खातिर तरन्नुम खातून पर गर्म पानी फेंका, उसके बाद गर्म सलाखों से दाग उसे घायल कर दिया. उसके बाद भी उनकी डिमांड पूरी नहीं हुई तो मारपीट कर घर से निकाल दिया. तरन्नुम फिलहाल अपने मायके आदापुर के कलवारी मझरिया में […]
मोतिहारी : ढाका थाने के आजाद चौक मोहल्ले में ससुराल वालों ने दहेज की खातिर तरन्नुम खातून पर गर्म पानी फेंका, उसके बाद गर्म सलाखों से दाग उसे घायल कर दिया. उसके बाद भी उनकी डिमांड पूरी नहीं हुई तो मारपीट कर घर से निकाल दिया. तरन्नुम फिलहाल अपने मायके आदापुर के कलवारी मझरिया में है.
आपके शहर में
उन्होंने महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें पति सरफराज अनवर, सास आयशा खातून के अलावा भैंसुर परवेज अख्तर, देवर शाहनवाज अनवर, खुरम अंसारी, ननद इसरत जहां व शमीम अंसारी को आरोपित किया है. उसने पुलिस को बताया है कि उसकी शादी वर्ष 2016 में सरफराज के साथ हुई. शादी के बाद ससुरालवाले दहेज में चार चक्का गाड़ी व सोने के चेन मांगने का दबाव बनाया. विरोध करने पर प्रताड़ित करने लगे. शरीर पर गर्म पानी फेंक सलाखों से दाग घायल कर दिया. पति पर केरोसिन छिड़क जिंदा जलाने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया है. महिला थाना के एसएचओ अकबर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए