ePaper

मंत्री से की शिकायत तो कर दिया रेफर, मौत

Updated at : 13 Sep 2019 1:14 AM (IST)
विज्ञापन
मंत्री से की शिकायत तो कर दिया रेफर, मौत

मुजफ्फरपुर : चमकी बुखार से पीड़ित बच्ची के इलाज में काताही होता देख परिजन से स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को फोन की शिकायत कर दिया. शिकायत के बाद राउंड करने के लिए डॉक्टर तो आये लेकिन हालत गंभीर देख बच्ची को पटना रेफर कर दिया. सरकारी एंबुलेंस से पटना जाने के दौरान रास्ते में ही […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : चमकी बुखार से पीड़ित बच्ची के इलाज में काताही होता देख परिजन से स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को फोन की शिकायत कर दिया. शिकायत के बाद राउंड करने के लिए डॉक्टर तो आये लेकिन हालत गंभीर देख बच्ची को पटना रेफर कर दिया. सरकारी एंबुलेंस से पटना जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. फिर परिजन उसे एंबुलेंस से वापस एसकेएमसीएच आये गये.

जमकर हंगामा किया. अस्पताल अधीक्षक से भी शिकायत की. इसके बाद यूनिट के डॉक्टर बच्ची को भर्ती कर मृत होने की पुष्टि कर दिया. मौत की पुष्टि होने के बाद परिजन बच्ची के शव को लेकर घर चले गये. बच्ची शिवहर के श्यामपुर भटहां के रामबन के चार वर्षीय फामिमा खातून थी. परिजनों ने बताया कि फातिमा को मंगलवार की सुबह दस बजे के करीब चमकी बुखार से पीड़ित होने पर भर्ती कराया गया था. डॉक्टर भर्ती होने के समय ही फामिता को देखे थे.

इसके बाद फिर दूसरे दिन के सुबह में राउंड कर देखे. शाम में कोई डॉक्टर राउंड नहीं करता है. गुरुवार की सुबह में फातिमां की हालत बिगरा तो वार्ड में तैनात नर्स से शिकायत किया. लेकिन डॉक्टर नहीं आये. हालत बिगरता देख स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को फोन किया. मंत्री जी के पीए ने कॉल कांफ्रेंस करा कर डॉक्टर से बात कराया. फिर डॉक्टर साहब आये तो बोले की यहां बच्ची का इलाज नहीं हो सकता. इसे पटना ले जाओं और रेफर कर दिय.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन