अभिषेक पर हमला मामले में मुखिया पुत्र समेत सात पर केस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Sep 2019 1:19 AM
मधुबन : जमानत पर घर आए देल्हो के अभिषेक सिंह पर रविवार की रात हुए जानलेवा हमला मामले में मुखिया पुत्र विनय राय समेत गांव की ही सात लोगों पर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. प्राथमिकी हमले में घायल अभिषेक के फर्द बयान पर हुआ है. थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि […]
मधुबन : जमानत पर घर आए देल्हो के अभिषेक सिंह पर रविवार की रात हुए जानलेवा हमला मामले में मुखिया पुत्र विनय राय समेत गांव की ही सात लोगों पर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. प्राथमिकी हमले में घायल अभिषेक के फर्द बयान पर हुआ है. थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि फर्द बयान में अभिषेक सिंह ने कहा है कि वह रविवार की शाम गांव के ही जोगी सिंह के दरवाजे पर टहल रहा था.
इसी बीच पर स्कॉर्पियो जिस पर राजद का झंडा लगा था, इसमें विनय राय, सत्येंद्र राय, पप्पू राय, विक्रम राय, सुरेश राय व दरोगा राय जिन लोगों के हाथ में राइफल बंदूक एवं रिवाल्वर था. वे लोग मारपीट शुरू कर दी और फाजिलपुर की तरफ भागने के लिए बोलने लगे, इन लोगों के साथ एक सरकारी अंगरक्षक भी था.
इस बीच उनके चाचा पप्पू सिंह बचाने आए, जिन्हें इन लोगों ने धक्का देकर गिरा दिया. आरोपी जान मारने की नियत से हमला बोला था. थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. घटना की जांच पड़ताल व कार्रवाई शुरू कर दी गई है. घटना के बाद से गांव में तनाव कायम हो गया है. पूर्व की अदावत में खूनी रंजिश की आशंका से ग्रामीण भयभीत हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










