ePaper

अधेड़ पर दबिला से हमला इलाज के दौरान गयी जान

Updated at : 08 Sep 2019 3:13 AM (IST)
विज्ञापन
अधेड़ पर दबिला से हमला इलाज के दौरान गयी जान

पिता को बचाने गये पुत्र के सीने में घोंपा चाकू, खतरे से बाहर जख्मी राजेपुर के इसमाइलपुर की घटना तीन लोगों को किया आरोपित मुजफ्फरपुर के आइटी मेमोरियलअस्पताल में थे इलाजरत मोतिहारी : राजेपुर थाना के इसमाइलपुर गांव में चंदा के विवाद में हरेगन सहनी (56) पर दबिला से हमला किया गया. वहीं उसके पुत्र […]

विज्ञापन

पिता को बचाने गये पुत्र के सीने में घोंपा चाकू, खतरे से बाहर जख्मी

राजेपुर के इसमाइलपुर की घटना तीन लोगों को किया आरोपित
मुजफ्फरपुर के आइटी मेमोरियलअस्पताल में थे इलाजरत
मोतिहारी : राजेपुर थाना के इसमाइलपुर गांव में चंदा के विवाद में हरेगन सहनी (56) पर दबिला से हमला किया गया. वहीं उसके पुत्र अखिलेश सहनी के सिने में चाकू घोंप जख्मी कर दिया गया.
दोनों को इलाज के लिए आइटी मेमोरियल मुजफ्फरपुर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान शनिवार को हरगेन सहनी की मौत हो गयी. परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. उसके बड़े पुत्र प्रमोद सहनी ने बताया कि पिछले 28 अगस्त को गांव में भागवत कथा हो रहा था. सामर्थ्य के अनुसार ग्रामीणों ने चंदा दिया.
उसके पट्टीदार घोस सहनी ने पांच सौ रुपये चंदा दिया, जबकि उसके पिता के पास पैसा कम था. इसके कारण उसने 50 रुपये ही चंदा दिया. इसको लेकर घोस सहनी ने दरवाजे पर चढ़कर गाली गलौज की. कहा कि हमने जितना चंदा दिया है, तुमको भी उतना ही देना है. इसपर हरगेन ने कहा कि तुम्हारे पास अधिक पैसा है, उतना पैसा हमारे पास नहीं है. इस बात पर घोस सहनी आग-बबुला हो गया.
जबान लड़ाने की बात कहते हुए सिर पर दबिला से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. पिता को बचाने गये अखिलेश के सिने में उसके पुत्र ने चाकू घोंप दिया. प्रमोद ने पिता के हत्या के आरोप घोस सहनी, उसके पुत्र विकास सहनी व पार्वती देवी को आरोपित किया है. उसने बताया कि घटना के बाद तीनों आरोपी घर छोड़ फरार है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन