1900 बोतल नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार

सिकरहना :कुंडवाचैनपुर एसएसबी जवानों ने रविवार की रात सीमा क्षेत्र के विभिन्न जगहों से 1900 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. इस दौरान छह बाइक भी जब्त की गयी है. अंधेरे का लाभ उठाते हुए कुछ शराब तस्कर भागने में सफल रहे. पकड़े गए तस्करों की पहचान शिकारगंज थाना […]
सिकरहना :कुंडवाचैनपुर एसएसबी जवानों ने रविवार की रात सीमा क्षेत्र के विभिन्न जगहों से 1900 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. इस दौरान छह बाइक भी जब्त की गयी है. अंधेरे का लाभ उठाते हुए कुछ शराब तस्कर भागने में सफल रहे. पकड़े गए तस्करों की पहचान शिकारगंज थाना क्षेत्र के चमही निवासी नीरज पटेल, कुंडवाचैनपुर थाना क्षेत्र के बड़हरवा फत्तेमहमद निवासी पप्पू कुमार यादव एवं पताही थाना क्षेत्र के रतनसराय निवासी राजा सिंह के रूप में हुई है. उप निरीक्षक राकेश सुंडी ने बताया कि आरोपितों को थाना को सौंप दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




