दहेज के लिए गर्भवती महिला की गला दबा कर हत्या

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मोतिहारी : छतौनी थाना के बाडा बरियारपुर में एक गर्भवती महिला को दहेज के लिए गला दबाकर हत्या कर दी गयी. मामले में मृतका के पिता संग्रामपुर निवासी नंदलाल यादव ने छतौनी थाना में एक आवेदन देकर दामाद, समधी व दामाद के दो भाइयों व एक बहन को आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया है. […]

विज्ञापन

मोतिहारी : छतौनी थाना के बाडा बरियारपुर में एक गर्भवती महिला को दहेज के लिए गला दबाकर हत्या कर दी गयी. मामले में मृतका के पिता संग्रामपुर निवासी नंदलाल यादव ने छतौनी थाना में एक आवेदन देकर दामाद, समधी व दामाद के दो भाइयों व एक बहन को आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया है.

विज्ञापन

नंदलाल ने पुलिस को बतायाकि वर्ष 2013 में पुत्री प्रमिला देवी की शादी उमा यादव के बड़े पुत्र विरेंद्र यादव के साथ हुई थी. मेरी पुत्री गर्भवती थी. पिछले छह माह से एक बाइक व एक लाख रुपये की मांग की जाने लगी. दहेज के लिए पुत्री को हमेशा प्रताड़ित किया जाता था.

मांग पूरी नहीं होने पर बुधवार की सुबह गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गयी. पड़ोसी की सूचना पर पहुंचा तो देखा कि पुत्री की हत्या कर शव को छोड़ सभी सदस्य फरार थे. इसकी सूचना पुलिस को दी. छतौनी इंस्पेक्टर मुकेश चंद्र कुमर ने बताया कि मामला दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन