हथियार के साथ पांच अपराधी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

हरसिद्धि, केसरिया, आदापुर व चिरैया लूटकांड का खुलासा दो पिस्टल, चार कारतूस, बाइक, कैश व मोबाइल बरामद मोतिहारी : जिले में लूट की घटनाओं को अंजाम देनेवाले पांच अपराधी हथियार के साथ पकड़े गये. पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, इनकी गिरफ्तारी से आधा दर्जन से अधिक आपराधिक घटनाओं […]

विज्ञापन

हरसिद्धि, केसरिया, आदापुर व चिरैया लूटकांड का खुलासा

आपके शहर में

विज्ञापन
दो पिस्टल, चार कारतूस, बाइक, कैश व मोबाइल बरामद
मोतिहारी : जिले में लूट की घटनाओं को अंजाम देनेवाले पांच अपराधी हथियार के साथ पकड़े गये. पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, इनकी गिरफ्तारी से आधा दर्जन से अधिक आपराधिक घटनाओं का खुलासा हुआ है. उनके पास से दो पिस्टल, चार कारतूस, दस हजार कैश, लूट में प्रयुक्त बाइक व चार्जर, मोबाइल व बैग बरामद हुआ है.
एसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि गुरुवार शाम में अपराधियों ने हरसिद्धि में एलएनटी फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 58 हजार रुपये लूट लिया था. घटना के बाद पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर घटना को अंजाम देनेवाले अपराधी नंदकिशोर सहनी को दस हजार कैश, बाइक व पिस्टल के अलावे लूट में प्रयुक्त बाइक के साथ दबोच लिया.
वह मुफस्सिल थाने के मधुबनीघाट मठिया का रहनेवाला है. उसपर आर्म्स एक्ट की प्राथमिकी मुफस्सिल थाने में दर्ज की गयी है. उन्होंने अपने तीन सहयोगियों के नामों का खुलासा किया है. वहीं, पिपरा के चिंतामनपुर में अपराध की योजना बनाते समय आपसी विवाद में राहुल सिंह को गोली मारने वाला छोटू सिंह पिस्टल व दो गोली के साथ पकड़ा गया है. केसरिया के दरमाहा में सीएसपी संचालक से 17 जून को 1.5 लाख कैश लूट में फुलतकिया के कौशल सहनी व पिपरा टिकुलया के राजू सहनी की गिरफ्तारी हुई है.
वही आदापुर के श्यामपुर बाजार में कपड़ा व्यवसायी से 20 जून को दिन-दहाड़े छह लाख की लूट में अपराधी राजू सहनी शामिल था. चिरैया पेट्राेल पंप लूटकांड में मुफस्सिल रायसिंघा का नितेश कुमार सिंह भी पकड़ा गया है. नितेश पीपराकोठी में संग्रामपुर के आरटीआई कार्यकर्ता राजेंद्र सिंह की हत्या में जेल गया था. एसपी ने बताया कि अपराधियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है. साथ ही सहयोगियों के नाम का खुलासा भी किया है.
सभी का पुराना आपराधिक इतिहास है. छापेमारी में पकड़ीदयाल एसएचओ नित्यानंद चौहान, हरसिद्धि के मनोज कुमार सिंह, अरेराज के सुनील कुमार सिंह, मुफस्सिल के मनीष कुमार, चिरैया के संजीव कुमार, पीपरा के संतोष कुमार, सबील अहमद खां, नारायण मंडल, कंचन भाष्कर, कन्हैया सिंह, राजकुमार राम व जितेंद्र सिंह शामिल थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन