कपड़ा व्यवसायी से लूट मामले में तीन गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

मोतिहारी : आदापुर थाने के श्यामपुर बाजार में हरेराम वस्त्रालय से छह लाख रुपये लूट मामले में पुलिस ने खुलासा कर लिया है. मामले में तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. इसके पास से लूट में प्रयुक्त बाइक व नेपाली करेंसी भी बरामद की है. गिरफ्तार अपराधियों में दीपक बैठा कुड़िया पीपरा, संतोष सहनी […]

विज्ञापन

मोतिहारी : आदापुर थाने के श्यामपुर बाजार में हरेराम वस्त्रालय से छह लाख रुपये लूट मामले में पुलिस ने खुलासा कर लिया है. मामले में तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. इसके पास से लूट में प्रयुक्त बाइक व नेपाली करेंसी भी बरामद की है. गिरफ्तार अपराधियों में दीपक बैठा कुड़िया पीपरा, संतोष सहनी टिकुलिया पीपरा, रोहित कुमार बेलवा हरपुर का रहनेवाला है.

आपके शहर में

विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत के दौरान पुलिस अधीक्षक उपेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि आदापुर थाने के श्यामपुर बाजार से आठ बजे तीन बाइक पर सवार छह अपराधियों ने करीब छह लाख रुपये लूट लिये थे. उसी दौरान पीछा कर रहे एक चौकीदार को अपराधियों ने चोटिल भी कर दिया था. बाद में डीएसपी संजय कुमार झा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. टीम में थानाध्यक्ष आदापुर सुनील कुमार भी शामिल थे.
करीब एक सप्ताह बाद घटना का खुलासा करते हुए गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया, इनकी निशानदेही पर तीन और लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से लूट में शामिल बाइक भी जब्त की गयी है. वही नेपाली साढ़े दस हजार रुपया भी बरामद हुआ है. पुलिस अधीक्षक श्री शर्मा ने कहा कि तीनों पीपरा थाना में एक कांड में जेल जा चुके हैं. हाल ही में छूट कर आये थे.
जेल में ही बनी थी लूट की योजना
जेल में ही दीपक बैठा, संतोष सहनी तथा रोहित कुमार और उनके साथियों ने लूट की योजना बनायी थी. इसके लिए अपराधियों ने कई दिनों तक रेकी भी की थी. 20 जून को घटना को अंजाम दिया था.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन