विद्युत कर्मियों पर तानी पिस्तौल

Updated:
विज्ञापन

विद्युत चोरी में जुर्माना व सरकारी कार्य में बाधा डालने की प्राथमिकी कनीय अभियंता सूर्यमणी ने दर्ज कराया मामला, छानबीन शुरू मोतिहारी : छतौनी थाने के छोटाबरियारपुर में बिजली चोरी पकड़ी गयी तो विद्युतकर्मियों पर पिस्तौल तान दी गयी. उनके साथ धक्का-मुक्की व मारपीट की गयी. कनीय विद्युत अभियंता सूर्यमणी व कनीय सारणी सुधांशु शेखर […]

विज्ञापन

विद्युत चोरी में जुर्माना व सरकारी कार्य में बाधा डालने की प्राथमिकी

आपके शहर में

विज्ञापन
कनीय अभियंता सूर्यमणी ने दर्ज कराया मामला, छानबीन शुरू
मोतिहारी : छतौनी थाने के छोटाबरियारपुर में बिजली चोरी पकड़ी गयी तो विद्युतकर्मियों पर पिस्तौल तान दी गयी. उनके साथ धक्का-मुक्की व मारपीट की गयी.
कनीय विद्युत अभियंता सूर्यमणी व कनीय सारणी सुधांशु शेखर सहित अन्य ने भागकर जान बचायी. घटना को लेकर सूर्यमणी ने संतोष कुमार यादव के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया कि विद्युत चोरी रोकने के लिए छोटाबरियारपुर में छापेमारी चल रही थी. छापेमारी दल के साथ संतोष कुमार यादव के घर जांच करने पहुंचा. उनके द्वारा मीटर बाइपास कर विद्युत चोरी की जा रही थी. चोरी पकड़े जाने पर उन्होंने जान मारने की नियत से कनीय सारणी सुधांशु पर पिस्तौल तान दी. धक्का देकर बरामदे से नीचे गिरा दिया. पिस्तौल देख साथ गये छापेमारी दल के सभी कर्मी भयभीत हो गये.
सभी लोग अपनी जान बचा भागे. घटना की सूचना विद्युत कार्यपालक अभियंता आलोक अमृतांशु व छतौनी इंस्पेक्टर मुकेशचंद्र कुमर को दी गयी. पुलिस उनके घर पहुंची तो उन्होंने दरवाजा बंद कर लिया. विद्युत चोरी को लेकर उनपर 54 हजार 813 रुपये का जुर्माना लगाते हुए पिस्तौल का भय दिखा सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगा प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इधर, छोटा बरियारपुर के महामाया यादव पर बिजली चोरी को लेकर 59 हजार 578 व सुशीला देवी पर 25 हजार 714 रुपये जुर्माना लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन