बाइक सवार युवक को घायल कर छीना 85 हजार
मोतिहारी : बंजरिया थाने के सिंघिया हिवन बाइपास पर बदमाशों ने करण कुमार को घायल कर 85 हजार रुपये छीन लिया. करण चैहाला का रहने वाला है. वह अपने रिश्तेदार से कर्ज चुकाने के लिए पैसा लेकर बाइक से वापस घर लौट रहा था. इसी दौरान पहले से घात लगाये बदमाशों ने रॉड व लाठी-डंडा […]
मोतिहारी : बंजरिया थाने के सिंघिया हिवन बाइपास पर बदमाशों ने करण कुमार को घायल कर 85 हजार रुपये छीन लिया. करण चैहाला का रहने वाला है. वह अपने रिश्तेदार से कर्ज चुकाने के लिए पैसा लेकर बाइक से वापस घर लौट रहा था. इसी दौरान पहले से घात लगाये बदमाशों ने रॉड व लाठी-डंडा से मार घायल कर पॉकेट से पैसा छीन लिया.
आपके शहर में
आसपास के लोग पहुंचे तो सभी उसकी बाइक की चाबी लेकर फरार हो गये. उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस संबंध में उन्होंने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें सिंघिया हिवन के लखन महतो, रजनीश कुमार, सोनू कुमार, राजा सहनी, रंजन कुमार, रामबाबू सहनी, रामप्रवेश सहनी के अलावा अन्य अज्ञात को आरोपित किया है. नगर पुलिस ने बताया कि आवेदन को बंजरिया थाना भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए