… तो बरसात में डूब जायेगा मौजे मुहल्ले का दक्षिणी भाग
जल निकासी के लिए गंभीर नहीं नगर परिषद, नाले की उड़ाही का हो रहा प्लान रक्सौल : शहर के प्रमुख चौराहों में एक कौड़िहार चौक है. कौड़िहार चौक से कॉलेज रोड जानेवाली सड़क का हाल इतना बुरा है कि इस रोड में व्यवसाय करनेवाले अधिकांश व्यवसायी या तो अपनी दुकानें बंद कर चुके हैं या […]
जल निकासी के लिए गंभीर नहीं नगर परिषद, नाले की उड़ाही का हो रहा प्लान
आपके शहर में
रक्सौल : शहर के प्रमुख चौराहों में एक कौड़िहार चौक है. कौड़िहार चौक से कॉलेज रोड जानेवाली सड़क का हाल इतना बुरा है कि इस रोड में व्यवसाय करनेवाले अधिकांश व्यवसायी या तो अपनी दुकानें बंद कर चुके हैं या बंदी के कगार पर है. इसका मुख्य कारण सड़क पर सालों भर जलजमाव रहना बताया जाता है.
काफी हंगामें के बाद इस रोड से जलजमाव दूर करने के लिए नाला बनाने का काम शुरू हुआ तो वह भी सड़क से काफी ऊंचा है, जिससे जलजमाव खत्म नहीं हो सकता. कुछ इसी तरह का हाल ब्लॉक रोड का होने वाला है. अब तक ब्लॉक रोड में जलजमाव नहीं होता था. व्यापार मंडल परिसर में मिट्टी भराई के बाद पानी निकासी का पुल बंद कर दिया गया. तब से पानी सड़क पर फैल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए