ट्रक की ठोकर से रिक्शा चालक की मौत, हंगामा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मोतिहारी : शहर के चांदमारी चौक के पास एक ट्रक ने रिक्शा चालक को कुचल दिया. उसकी मौत घटनास्थल पर हो गयी. वह बंजरिया थाने के झखिया गांव का 50 वर्षीय जयलाल सहनी था. घटना की सूचना पर नगर थाना के जमादार आरके सिंह ने पहुंच ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया […]
विज्ञापन
मोतिहारी : शहर के चांदमारी चौक के पास एक ट्रक ने रिक्शा चालक को कुचल दिया. उसकी मौत घटनास्थल पर हो गयी. वह बंजरिया थाने के झखिया गांव का 50 वर्षीय जयलाल सहनी था. घटना की सूचना पर नगर थाना के जमादार आरके सिंह ने पहुंच ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार ट्रक चालक हरसिद्धि का रूपेश कुमार है.
आपके शहर में
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, रात करीब ग्याहर बजे जयलाल रिक्शा लेकर बलुआ की तरफ जा रहा था. इसी दौरान एक डेयरी फॉर्म के ट्रक के चालक ने लापरवाही बरतते हुए रिक्शा चालक को ठोकर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भागने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे घेर लिया. पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने पहुंच चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को जब्त कर लिया. नगर इंस्पेक्टर अभय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन