छह क्विंटल पॉलीथिन जब्त

Updated:
विज्ञापन

मोतिहारी : शहर में पॉलीथिन की बिक्री एवं प्रयोग पर कार्रवाई शुरू हो गयी है. शुक्रवार को नप प्रशासन द्वारा छतौनी, कुंआरी देवी चौक सहित मीना व हेनरी बाजार आदि जगहों पर छापेमारी की गयी. इस दौरान तीन दर्जन दुकानों से छह क्विंटल साढ़े चौदह किलो पॉलीथिन जब्त किया गया. वही करीब 60 हजार जुर्माना […]

विज्ञापन

मोतिहारी : शहर में पॉलीथिन की बिक्री एवं प्रयोग पर कार्रवाई शुरू हो गयी है. शुक्रवार को नप प्रशासन द्वारा छतौनी, कुंआरी देवी चौक सहित मीना व हेनरी बाजार आदि जगहों पर छापेमारी की गयी. इस दौरान तीन दर्जन दुकानों से छह क्विंटल साढ़े चौदह किलो पॉलीथिन जब्त किया गया. वही करीब 60 हजार जुर्माना वसूला गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
छापेमारी दल का नेतृत्व नप ईओ विमल कुमार कर रहे थे. कार्यालय प्रधान सहायक शेखर कुमार व सिटी मैनेजर मृत्युंजय कुमार सहित अन्य कर्मियों की टीम ने छतौनी व आसपास के सब्जी बाजार व चौक-चौराहों पर छापेमारी की. कार्रवाई में दर्जनभर से अधिक छोटे व्यवसायी पॉलीथिन प्रयोग करते पकड़े गये. छापेमारी में पुलिस बल भी सहयोग कर रहे थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन