गोढ़वा से अगवा किसान सुभाष की हत्या, नदी किनारे मिला शव

Updated:
विज्ञापन

मोतिहारी : मुफस्सिल थाने के गोढवा शनिचरी टोला से अगवा किसान सुभाष प्रसाद की हत्या कर दी गयी. उसका शव बुधवार की देर शाम गोढवा धनौती नदी के किनारे से बरामद किया गया. पुलिस तीन दिनों से उसकी तलाश में लगी थी. मंगलवार को मुजफ्फरपुर से डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाकर जांच-पड़ताल करायी गयी […]

विज्ञापन

मोतिहारी : मुफस्सिल थाने के गोढवा शनिचरी टोला से अगवा किसान सुभाष प्रसाद की हत्या कर दी गयी. उसका शव बुधवार की देर शाम गोढवा धनौती नदी के किनारे से बरामद किया गया. पुलिस तीन दिनों से उसकी तलाश में लगी थी.

आपके शहर में

विज्ञापन
मंगलवार को मुजफ्फरपुर से डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाकर जांच-पड़ताल करायी गयी थी. ग्रामीण शाम को भैस को नहलाने नदी किनारे गये थे. इस दौरान भैस का पैर कीचड़ में धंसा तो शव का हाथ बाहर निकल आया. ग्रामीणों ने इसकी सूचना थानाध्यक्ष मनीष कुमार को दी. थानाध्यक्ष व दारोगा अनील कुमार ने दलबल के साथ पहुंच शव बाहर निकला. कान के कुंडल से शव की सुभाष के रूप में हुई.
उसकी हत्या की खबर घर पहुंची तो चींख-पुकार मच गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में सुभाष के पट्टीदार गगनदेव प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया गया है. उससे पूछताछ चल रही है. गगनदेव घटना में अकेला नहीं होगा. कुछ और लोगों की भी हत्या में संलिप्तता से इंकार नहीं किया जा सकता. शव मिलने पर इलाके में चर्चा जोरों पर है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन