आग लगने से हजारों रुपये की संपत्ति जली
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
चिरैया : प्रखंड के शिकारगंज गांव में आग लगने से आधा दर्जन घर जले हैं. इसमें करीब दस लाख की संपत्ति जली है. ग्रामीणों ने पंपसेट से आग पर काबू पाया. जिला पार्षद नसीम अख्तर की सूचना पर अग्निशामक वाहन पहुंचा. तब तक सबकुछ जल गया था. ग्रामीण जीतू राय ने आग में फंसे दो […]
विज्ञापन
चिरैया : प्रखंड के शिकारगंज गांव में आग लगने से आधा दर्जन घर जले हैं. इसमें करीब दस लाख की संपत्ति जली है. ग्रामीणों ने पंपसेट से आग पर काबू पाया. जिला पार्षद नसीम अख्तर की सूचना पर अग्निशामक वाहन पहुंचा. तब तक सबकुछ जल गया था. ग्रामीण जीतू राय ने आग में फंसे दो मासूमों को बाहर निकाला.
आपके शहर में
विज्ञापन
बताया जाता है कि शादी के लिए रखे सामान व गहने भी जल गये हैं. इससे परिजन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनका कहना है कि अब दोबारा सामान जुटाने की हिम्मत नहीं हो रहा है.
इधर, आग बुझाने के दौरान छत से गिरने के कारण चंदेश्वर प्रसाद का पैर टूट गया, जिसे मोतिहारी के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है. पीड़ित बीबी कसीदन, जफीर आलम, जफरुल आलम, सहिमा खातून, अली हसन मियां व सलीम मियां का रो-रो कर बुरा हाल है. मामले को लेकर अग्निपीड़ितों ने सीओ को आवेदन दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन