चलो बूथ की ओर कार्यक्रम आज
Updated at : 12 Apr 2019 1:32 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : जिले के विद्यालयों में 12 अप्रैल को चलो बूथ की ओर कार्यक्रम का आयोजन होगा. इस दौरान मतदान केंद्रों की सफाई, लिपाई, पोछाई, मतदाता जागरूकता को ले रंगोली व मेहंदी कार्यक्रम, दिवाल लेखन, चित्रकला, चुनाव पाठशाला आदि का आयोजन किया जोयगा. डीइओ प्रभात कुमार पंकज ने सभी माध्यमिक, उच्च माध्यमिक व प्रारंभिक विद्यालयों […]
विज्ञापन
मोतिहारी : जिले के विद्यालयों में 12 अप्रैल को चलो बूथ की ओर कार्यक्रम का आयोजन होगा. इस दौरान मतदान केंद्रों की सफाई, लिपाई, पोछाई, मतदाता जागरूकता को ले रंगोली व मेहंदी कार्यक्रम, दिवाल लेखन, चित्रकला, चुनाव पाठशाला आदि का आयोजन किया जोयगा. डीइओ प्रभात कुमार पंकज ने सभी माध्यमिक, उच्च माध्यमिक व प्रारंभिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को विद्यालय स्तर पर चलो बूथ की ओर कार्यक्रम का आयोजन करने का निर्देश दिया है.
इधर, पहले मतदान फिर जलपान के नारे के साथ राज्यकीय मध्य विद्यालय महात्मा गांधीपट्टी के सैकड़ों छात्रों ने गुरुवार सुबह प्रभातफेरी निकाली. इस दौरान मतदाताओं से वोट करने की अपील की गयी. इस मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक नंदकिशोर सिंह, असीम कुमार सिंह, मो. नेसारूल हक, अखिलेश बैठा, कृष्णा दास सहित अन्य शामिल थे.
मधुबन. ‘चलो बूथ की ओर’ की कार्यक्रम की सफलता को लेकर पकड़ीदयाल एसडीओ ने प्रखंड कार्यालय में बैठक की. इसके लिये बूथों पर पहुंचकर तैयारियों को जायजा लिया. इसके साथ स्थानीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. एसडीओ मेधावी ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का महान पर्व है. इसे उत्सव की तरह मनाया जाना है. सभी मतदाताओं अपने मतदान केंद्रों पर जाकर मतदान करना होगा. इससे हमारा लोकतंत्र मजबूत होगा. कहा कि चुनाव के निर्देश पर जिला प्रशासन मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के लिये विभिन्न तरहों के कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है.
इस कड़ी में शुक्रवार को सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता जागरूकता के लिये रंगोली, मेंहदी कार्यक्रमों का आयोजन, विद्यालय के दीवारों पर बाल लेखन, चित्रांकन, चुनावी पाठशाला आदि का का आयोजन किया जायेगा. एसडीओ ने बताया वे स्वयं मधुबन मध्य विद्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होगें. मौके पर बीडीओ रामजी प्रसाद, सीओ राकेश रंजन, स्वीप कोषांग के प्रभारी गोपाल कृष्ण,योगेंद्र राम निराला समेत अन्य मौजूद थे.
हरसिद्धि. मतदाता जागरूकता अभियान के तहत प्रखंड के 19 पंचायतों में 14 सेक्टर बनाकर सभी सेक्टर पदाधिकारियों के नेतृत्व में 14 सेक्टर में जितने भी बृद्ध मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है. सेक्टर पदाधिकारी आलोक कुमार एवं बीएलओ रमेश प्रसाद दुदही गांव में जाकर वृद्ध मतदाताओं को 12 मई को मतदान करने का अपील की गयी. आलोक कुमार ने बताया कि इस क्षेत्र में जितने भी वृद्ध, दिव्यांग मतदाताओं को मतदान करने के लिए उनकों बूथ तक सवारी की व्यवस्था कर मतदान करवानी है, जिसका व्यवस्था कर बूथ तक ले जाना का काम सेक्टर पदाधिकारी के द्वारा किया जायेगा.
पीपराकोठी : प्रखंड क्षेत्र के झखरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य कर्मियों ने गुरुवार को मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया. कार्यक्रम का नेतृत्व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा रामशंकर गुप्ता ने किया. सैकड़ों की तादाद में मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने रैली को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, झखरा से निकल कर विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए पुनः पीएचसी में पहुंचकर सभा मे तब्दील हो गई.
इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने विभिन्न स्लोगन के माध्यम से शत-प्रतिशत मतदान की अपील की गई. मौके पर अनिल कुमार, अखिलेश पांडेय, सहित सैकड़ों की तादाद में एएनएम, आशा, आशा फैसेलेटर, व पीएचसी के कर्मी मौजूद थे.
कार्यक्रम आयोजित करने का दिया निर्देश : रामगढ़वा. लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें इसके लिए तरह-तरह के मतदाता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है.
शुक्रवार को प्रखंड के सभी विद्यालयों में सुबह सात बजे विद्यालय की साफ सफाई, रंगोली, दीवार लेखन व चित्रांकन नौ बजे हर घर दस्तक योजना के तहत मतदाताओं से मिलकर मतदान करने की अपील के साथ-साथ शाम छह बजे विद्यालयों में दीप प्रज्वलित करने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है, जिसका निर्देश सभी प्रधानाध्यापकों को दिया गया है. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रंजना कुमारी ने बताया कि सभी प्रधानाध्यापकों को मतदाता जागरुकता से संबंधित कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दे दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




