अगवा व्यवसायी पुत्र के मोबाइल का कोलकाता में मिला टावर लोकेशन
Updated at : 02 Apr 2019 1:51 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता जायेगी पुलिस की टीम, जल्द होगा घटना का खुलासा मोतिहारी : नगर थाना चौक से अगवा ईंट व्यवसायी पुत्र राजन कुमार सिंह के मोबाइल से उसके परिजनों के पास सोमवार सुबह कई कॉल आये. उन्होंने सभी कॉल को रिसीव किया, लेकिन फोन करने वाले शख्स ने उनसे कोई बात नहीं की, सिर्फ उनकी बातों […]
विज्ञापन
कोलकाता जायेगी पुलिस की टीम, जल्द होगा घटना का खुलासा
मोतिहारी : नगर थाना चौक से अगवा ईंट व्यवसायी पुत्र राजन कुमार सिंह के मोबाइल से उसके परिजनों के पास सोमवार सुबह कई कॉल आये. उन्होंने सभी कॉल को रिसीव किया, लेकिन फोन करने वाले शख्स ने उनसे कोई बात नहीं की, सिर्फ उनकी बातों को सुन फोन डिसकनेक्ट करता रहा. परिजन किसी अनहोनी को लेकर काफी सशंकित है.
नगर इंस्पेक्टर अभय कुमार ने बताया कि राजन के मोबाइल का टावर लोकेशन कोलकाता के हावड़ा में मिला है. पुलिस टीम को कोलकाता भेजा जायेगा. उन्होंने बताया कि नगर थाना चौक से लेकर स्टेशन तक सीसीटीवी कैमरा खंगाला गया. स्टेशन के पास सीसीटीवी में वह गुटखा खाकर चहलकदमी करते हुए दिख रहा है.
वह ट्रेन पकड़ कोलकाता गया है. उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया उसका अपहरण नहीं हुआ है. किसी कारण से डॉक्टर के नर्सिंग होम पर बाइक लगा फरार होकर खुद के अपहरण की कहानी रची है. राजन को जल्द ही खोज निकाला जायेगा. उसके बाद सारा मामला स्पष्ट हो जायेगा. फिलहाल उसके पिता लखौरा सरसौला निवासी मदन सिंह के आवेदन पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.
बताते चले कि राजन रविवार सुबह दस बजे बाइक लेकर घर से निकला, उसके बाद गायब हो गया. उसके नंबर से अंजान व्यक्ति ने फोन कर बताया कि राजन की बाइक नगर थाना के सामने नर्सिंग होम पर लगी है. फोन करने वाला अपना नाम नहीं बताया. फिर दुबारा फोन किया तो पांच लाख की फिरौती मांगी. राजन के घर रविवार रात से ही खाना नहीं बना है. सभी लोग परेशान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




