भूमि विवाद में मारपीट महिला सहित चार घायल

Updated:
विज्ञापन

मोतिहारी : लखौरा थाना के कमरौला गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गये. घायलों का ईलाज स्थानीय सदर अस्पताल में चल रहा है. घायल लखौरा थाना के कमरौला जगीराहां निवासी उमाशंकरर राय ने नगर थाना में एक आवेदन दिया है. घायल ने पुलिस को बताया […]

विज्ञापन

मोतिहारी : लखौरा थाना के कमरौला गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गये. घायलों का ईलाज स्थानीय सदर अस्पताल में चल रहा है. घायल लखौरा थाना के कमरौला जगीराहां निवासी उमाशंकरर राय ने नगर थाना में एक आवेदन दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

घायल ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को खेत में सरसों उखाड़ रहा था कि पूण्यदेव राय, अभिमन्यू राय, श्री नारायण राय, गया राय, दिलीप राय आये और गाली-गलौज करने लगे. उस समय सरसो लेकर घर आ गये. उसके बाद सभी दरवाजे पर पहुंच मारपीट करने लगे और गोली मारने की धमकी देने लगे. मारपीट में मंजू राय, नारायण राय, सरिता देवी घायल हो गयी. इस दौरान आरोपियों ने 5200 रुपये नकद छीन लिया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन