बालिका गृह कांड : मधुबन में रवि रोशन के घर की कुर्की-जब्ती
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मधुबन (पूचं) : मुजफ्फरपुर के बहुचर्चित बालिका गृह कांड में जेल में पूर्व सीपीओ रवि रोशन कुमार के रविवार को मुजफ्फरपुर पुलिस ने मड़पा गांव स्थित मकान में कुर्की जब्ती की कार्रवाई की. रवि रोशन की पत्नी शिवा सिंह पर कांड की पीड़ित लड़कियों की पहचान सोशल मीडिया पर उजागर करने को लेकर मुजफ्फरपुर के […]
विज्ञापन
मधुबन (पूचं) : मुजफ्फरपुर के बहुचर्चित बालिका गृह कांड में जेल में पूर्व सीपीओ रवि रोशन कुमार के रविवार को मुजफ्फरपुर पुलिस ने मड़पा गांव स्थित मकान में कुर्की जब्ती की कार्रवाई की. रवि रोशन की पत्नी शिवा सिंह पर कांड की पीड़ित लड़कियों की पहचान सोशल मीडिया पर उजागर करने को लेकर मुजफ्फरपुर के थाने में प्राथमिकी दर्ज है.
मुजफ्फरपुर पुलिस व सीबीआइ की टीम आरोपित शिवा सिंह की खोज में कई बार फेनहारा थाने के मड़पा मोहन में रेड कर चुकी है. जिसके बाद से आरोपित फरार है. इधर फरारी की स्थिति में पुलिस द्वारा 26 सितंबर को आरोपित के घर इश्तेहार चिपकाया था. इसके बाद अब कुर्की की कार्रवाई हुई है. मुजफ्फरपुर के जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी रह चुके रवि रोशन फिलहाल मुजफ्फरपुर जेल में बंद हैं.
पति के जेल जाने के बाद शिवा पति मधुबन में रवि के लिए न्याय की लड़ाई लड़ने के दौरान सोशल मीडिया पर पीड़ित लड़कियों की जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप है. कुर्की के दौरान आरोपित के ससुराल के परिजनों का हल्के विरोध का सामना पुलिस को करना पड़ा. हालांकि पुलिस की सख्ती के बाद मामला शांत हो गया.
- पहचान सोशल मीडिया पर वायरल करने मामला है दर्ज
- शिवा सिंह के फरार रहने पर
- हुई कुर्की की कार्रवाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










