खुशखबरी ! फुटकर दुकानदारों को केंद्र सरकार नये साल पर 20 हजार रुपये देगी, इस तरह से उठाएं मौके लाभ
Bihar news: स्ट्रीट वेंडर्स को नये साल में सौगात मिल सकती है. केंद्र सरकार पीएम स्वनिधि स्कीम के तहत स्ट्रीट वेडर्स को मिलने वाली लोन राशि को दोगुना करने की योजना बना रही है.
पटना: फुटपाथ और चौक-चौराहे पर सामान बेचने वाले दुकानदारों (स्ट्रीट वेंडर्स) को नये साल में सौगात मिल सकती है. केंद्र सरकार पीएम स्वनिधि स्कीम के तहत स्ट्रीट वेडर्स को मिलने वाली लोन राशि को दोगुना करने की योजना बना रही है.
इस स्कीम के तहत पहली बार जारी किये जाने वाले 10 हजार रुपये की लोन की राशि को बढ़ाकर 20 हजार रुपये करने की तैयारी है. बैंक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस मसले पर सरकार और बैंकों के साथ कई बैठकें हो चुकी हैं.
उम्मीद है कि इस पर आने वाले दिनों में इस पर निर्णय ले लिया जायेगा. पीएम स्वनिधि स्कीम के तहत स्ट्रीट वेंडर्स को तीन चरणों में बिना किसी गारंटी के 80 हजार रुपये का लोन दिया जाता है. हालांकि, दोगुना लोन राशि यानी 20 हजार रुपये केवल पहले चरण में ही मिलेगी. दूसरे और तीसरे चरण में मिलने वाली राशि यथावत रहेगी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए