Photos: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर पटना में जश्न, युवाओं ने भारत माता के जयकारे लगाते हुए लहराया तिरंगा

Updated:
विज्ञापन

बुधवार को चंद्रयान- 3 सफलतापूर्वक चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर स्थापित हो गया. इसकी सफलता को देखने के लिए लोग टेलीविजन के माध्यम से जुड़े रहे. वहीं चंद्रयान की सफलतापूर्वक लैंडिंग के बाद लोगों में जश्न का माहौल है.

विज्ञापन
undefined

पटना में विभिन्न स्थानों और अपने घरों में बैठा हर व्यक्ति बुधवार को इस ऐतिहासिक पल का इंतजार कर रहा था कि कब चंद्रयान 3 की चांद के सतह पर लैंडिग होगी. इसे लेकर शहर के विभिन्न जगहों पर खास इंतजाम किये गये थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

श्रीविज्ञान केंद्र के हॉल में चंद्रयान 3 की लैंडिंग का लाइव स्क्रीनिंग किया गया. इसके गवाह शहर के रहने वाले हर उम्र के लोग बनें. क्या बुढ़े, क्या बच्चे और क्या नौजवान हर किसी की आंखें बस स्क्रीन पर टीकी हुई थी कि कब चंद्रयान लैंड करेगा और भारत का नाम विश्व पटल पर छा जायेगा.

undefined

काउंटडाउन शुरु होते ही हर कोई अपनी सीट पर खड़ा हो गया और जैसे ही लैंडिंग हुई तालियों के गड़गड़ाहट के साथ भारत माता की जय, जिंदाबाद और इंडिया ऑन मून के नारे से पूरा हॉल गुंज उठा.

undefined

लोगों ने चंद्रयान की लैंडिंग के बाद कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व का पल है और हम इसका हिस्सा बनें यह हम सभी के लिए गौरव की बात है.

undefined

एनआइटी पटना, आइआइटी पटना व बीआइटी पटना के साथ अन्य संस्थानों में चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग की लाइव-स्ट्रीमिंग देखने के लिए विशेष सभाएं आयोजित की गयी थी. चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल (एलएम) जैसे ही बुधवार शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा की सतह पर उतरा लोगों ने खुशियां मनानी शुरू कर दी.

undefined

स्टूडेंट्स ने उत्साह से लबरेज होकर भारत माता की जय जयकार करते हुए तिरंगे लहराये. एनआइटी के निदेशक प्रो पीके जैन, आइआइटी के निदेशक प्रो टीएन सिंह के साथ अन्य संस्थानों में मौजूद शिक्षक और छात्रों के बीच मिठाईयां भी बांटी गयी.

undefined

कई शिक्षकों व छात्रों ने कहा कि भारत के चंद्रयान-3 की लैंडिंग एक यादगार अवसर है जो न केवल जिज्ञासा को बढ़ावा देगा. मन में अन्वेषण के लिए एक जुनून भी जगायेगा. यह गर्व का पल है. प्रो पीके जैन ने कहा यह वैज्ञानिक जांच और नवाचार के माहौल को बढ़ावा देने में योगदान देगा.

undefined
Also Read: Photos: सीएम नीतीश कुमार ने ‘बापू परीक्षा परिसर’ का किया उद्घाटन, 16000 अभ्यर्थी एक साथ दे सकेंगे परीक्षा
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन