पटना में दंपत्ति का बैग, लैपटॉप और एटीएम कार्ड लेकर कार चालक फरार, एटीएम से निकाले 50 हजार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Jun 2023 11:14 PM
रिटायर्ड सिस्टर इंचार्ज व उनके पति मुंबई से लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस से पाटलिपुत्र जंक्शन पहुंचे. इस दौरान एक कार चालक ने उन्हें पटना जंक्शन ले जाने के लिए गाड़ी में बैठा लिया. इसके बाद कार चालक ने उन दोनों को किसी तरह से गाड़ी से उतार दिया और उनका सारा सामान लेकर फरार हो गया.
दरभंगा मेडिकल काॅलेज अस्पताल (डीएमसीएच) की रिटायर्ड सिस्टर इंचार्ज वीणा देवी व उनके पति शैलेंद्र तिवारी का बैग, एटीएम कार्ड, लैपटॉप, सात हजार नकद व अन्य सामान लेकर कार चालक फरार हो गया. उस बैग में उनका सारे कपड़े व अन्य सामान थे. साथ ही उस एटीएम कार्ड से बदमाशों ने 50 हजार रुपये की निकासी भी कर ली. इस संबंध में राजीव नगर थाने में शैलेंद्र तिवारी ने कार चालक समेत तीन के खिलाफ में प्राथमिकी दर्ज करा दी है. पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है.
रिटायर्ड सिस्टर इंचार्ज व उनके पति मुंबई से लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस से पाटलिपुत्र जंक्शन पहुंचे. इस दौरान एक कार चालक ने उन्हें पटना जंक्शन ले जाने के लिए गाड़ी में बैठा लिया. इसके बाद दंपती को लेकर कार चालक जैसे ही राजीव नगर थाने के महिमा मंदिर के पास पहुंचा, वैसे ही उन दोनों को किसी तरह से गाड़ी से उतार दिया और उनका ट्राॅली बैग, लैपटॉप, हैंड बैग व अन्य सामान लेकर फरार हो गया.
बैग में वीणा देवी का आधार कार्ड, रिटायरमेंट के सारे पेपर, एटीएम कार्ड आदि थे. इसी बीच उन्हें 50 हजार रुपये की निकासी का मैसेज भी मिला. इससे वे लोग समझ गये कि उन लोगों ने ही उनके एटीएम कार्ड से रकम की निकासी कर ली है. इसके बाद खाता को ब्लॉक कराया और राजीव नगर थाने को मामले की जानकारी दी.
Also Read: बिहार में मौसम से बचाव के लिए 41 हजार क्विंटल वैकल्पिक बीज का होगा वितरण, कैबिनेट ने दी मंजूरी
शैलेंद्र तिवारी मूल रूप से खगड़िया के रहने वाले हैं. शैलेंद्र तिवारी ने पुलिस को जानकारी दी है कि पाटलिपुत्र स्टेशन से आगे बढ़ते ही कार में दो और लोग बैठ गये. इसके बाद उन दोनों ने उन लोगों से सात हजार नकद, मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड व अन्य छोटे-मोटे सामान यह कह कर ले लिया कि उन लोगों को किसी को दिखाना है. बैग डिक्की में थे. कुछ दूर आगे बढ़ते ही उन दोनों को उतार दिया और सारे सामान मोबाइल फोन, सात हजार नकद, एटीएम कार्ड व बैग लेकर भाग गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










