बक्सर में छत पर गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आया युवक, मौके पर मौत
हाईटेंशन तार की फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network
बक्सर जिले में बिजली के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. घटना बड़का ढकाइच गांव की है, जहां युवक की मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.
कृष्णाब्रह्म (बक्सर) स्थानीय थाना क्षेत्र के बड़का ढकाइच गांव में सोमवार को 11 हजार वोल्ट के विद्युत तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान रमसर मठिया गांव निवासी ओम प्रकाश भारती के 30 वर्षीय पुत्र रत्न भारती के रूप में हुई है.
हादसे की खबर मिलते ही स्वजन में कोहराम मच गया. जानकारी के अनुसार, रत्न भारती को एक बिजली मिस्त्री अपने साथ बड़का ढकाइच गांव ले गया था. वहां एक मकान की छत से होकर 11 हजार वोल्ट का विद्युत तार गुजर रहा था. इसी दौरान युवक किसी तरह विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क में आ गया. करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना मिलते ही कृष्णाब्रह्म थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया. हादसे के बाद रमसर मठिया गांव स्थित मृतक के घर में मातम पसरा है. स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस घटना के कारणों और परिस्थितियों की जांच कर रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए