Buxar Road Accident: राजपुर में बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल, चालक फरार

Author Kamal pankaj|Edited by Ragini Sharma
Updated:
विज्ञापन

अस्पताल में इलाज़रत घायल युवक

राजपुर के देवल मोड़ पर तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

विज्ञापन

Buxar Road Accident : राजपुर थाना क्षेत्र के चौसा-मोहनिया मुख्य मार्ग पर बुधवार की शाम एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है. रामपुर स्थित देवल मोड़ के पास तेज रफ्तार और अनियंत्रित बोलेरो ने बाइक सवार दो युवकों को सामने से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.

आपके शहर में

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही राजपुर थाना की गश्ती पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सदर अस्पताल भेजा गया. चिकित्सकों के अनुसार समय पर इलाज मिलने से दोनों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है.

Accident News : घायलों की पहचान

घायलों की पहचान औरंगाबाद जिले के आजम थाना क्षेत्र निवासी 35 वर्षीय धनजीत राय (पिता- रामप्यार राय) तथा रोहतास जिले के सासाराम थाना क्षेत्र अंतर्गत गोटपा गांव निवासी 40 वर्षीय राजू राय (पिता- गोपाल राय) के रूप में की गई है.

रिश्तेदार के घर से लौटने के दौरान हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बक्सर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कम्हरिया गांव में अपने किसी रिश्तेदार के यहां आए थे. बुधवार को वे बाइक से मोहनिया के रास्ते अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान रामपुर देवल मोड़ के समीप विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी.

Buxar News : चालक फरार, पुलिस कर रही तलाश

हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया. स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता से घायलों को समय रहते अस्पताल पहुंचाया जा सका.

थानाध्यक्ष निवास कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही गश्ती दल को मौके पर भेजा गया था. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत स्थिर है. फरार बोलेरो और उसके चालक की पहचान के लिए पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जांच-पड़ताल और नाकेबंदी कर रही है.

पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Also Read : बक्सर: केसठ राजकीय डिग्री कॉलेज में दूसरी मेरिट सूची जारी, कई छात्रों का होगा नामांकन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन