बक्सर: ट्रेन से उतरते ही छूटा सोने के गहनों और नकदी से भरा पर्स, रोती हुई महिला पहुंची TTE कार्यालय; ऐसे वापस मिला सामान

Updated:
विज्ञापन

यात्री को पर्स देते टीटीईं | Prabhat Khabar Network

सूरत-भागलपुर एक्सप्रेस में महिला का कीमती सामान से भरा पर्स छूट गया था। बक्सर स्टेशन पर टीटीई दिलीप सिंह ने तत्परता दिखाते हुए उसे सुरक्षित वापस लौटा दिया।

विज्ञापन

Buxar News : सूरत-भागलपुर एक्सप्रेस से बक्सर पहुंची एक महिला यात्री का पर्स ट्रेन में ही छूट गया. पर्स में सोने के आभूषण, 5500 रुपये नकद, नया स्मार्टफोन समेत अन्य कीमती सामान था. ट्रेन के बक्सर स्टेशन से रवाना होने के बाद महिला को पर्स छूटने की जानकारी हुई. इसके बाद वह परेशान होकर प्लेटफॉर्म स्थित टीटीई कार्यालय पहुंचीं और मदद की गुहार लगायी. टीटीई दिलीप सिंह की तत्परता से महिला का पर्स सुरक्षित वापस मिल गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

ट्रेन रवाना होने के बाद हुआ पर्स छूटने का पता

जानकारी के अनुसार, माया दुबे गाड़ी संख्या 22947 सूरत-भागलपुर एक्सप्रेस से बक्सर पहुंची थीं. स्टेशन पर उतरने के दौरान उनका पर्स ट्रेन में ही छूट गया. कुछ देर बाद जब उन्होंने अपने सामान की जांच की तो पर्स गायब मिला. तब तक ट्रेन बक्सर स्टेशन से रवाना हो चुकी थी. पर्स में सोने का मंगलसूत्र, कान का झुमका, अंगूठी, नथिया, 5500 रुपये नकद और नया स्मार्टफोन समेत कई जरूरी सामान रखे थे.

रोती हुई महिला ने टीटीई से लगायी मदद की गुहार

पर्स में कीमती सामान होने के कारण महिला काफी परेशान हो गयीं. वह रोते हुए प्लेटफॉर्म स्थित टीटीई कार्यालय पहुंचीं और टीटीई दिलीप सिंह को पूरी घटना की जानकारी दी. महिला ने पर्स में रखे सामान का विवरण भी बताया. इसके बाद टीटीई दिलीप सिंह ने बिना देर किए संबंधित ट्रेन के कोच में तैनात टीटीई से संपर्क किया और पर्स की तलाश शुरू करायी.

तत्परता से बरामद हुआ पर्स, महिला को लौटाया सामान

संबंधित कोच में जांच के दौरान महिला का पर्स सुरक्षित मिल गया. पर्स मिलने के बाद उसे सुरक्षित तरीके से बक्सर लाया गया और महिला को सौंप दिया गया. पर्स में रखे सोने के आभूषण, नकदी, स्मार्टफोन समेत अन्य सामान सुरक्षित मिलने पर महिला के चेहरे पर मुस्कान लौट आयी. उन्होंने टीटीई दिलीप सिंह की तत्परता के लिए उनका आभार जताया.

यात्रियों से रेल प्रशासन ने की सतर्क रहने की अपील

घटना के बाद रेल प्रशासन ने यात्रियों से ट्रेन से उतरते समय अपने सामान की अच्छी तरह जांच करने की अपील की है. खासकर सोने के आभूषण, नकदी, मोबाइल और अन्य कीमती सामान को लेकर यात्रियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गयी है. रेलवे ने कहा कि थोड़ी सी सतर्कता से इस तरह की परेशानी से बचा जा सकता है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन