गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही समाज परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम है : मंत्री

Edited by AMLESH PRASAD
Updated:
विज्ञापन

योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

विज्ञापन

चौसा. नपं चौसा स्थित चौसा बाजार रामलीला मंच पर गणतंत्र दिवस पर आयोजित समारोह में पिछड़ा वर्ग एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग मंत्री सह जिले की प्रभारी मंत्री रमा निषाद जिले में झंडातोलन कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात शिरकत किया और कहा कि पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा वर्ग के उत्थान से जुड़ी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए. योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी. मंत्री के आगमन पर भाजपा और जदयू कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की और क्षेत्रीय विकास को लेकर उपस्थित लोगों से सार्थक संवाद किया. मंत्री ने विभागीय योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जनता से सीधे जुड़कर कार्य करें और समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें. मंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा वर्ग के हित में चलाई जा रही योजनाएं बिना किसी बाधा के जमीन स्तर पर प्रभावी रूप से लागू हों. उन्होंने प्रशासन को संवेदनशीलता और सक्रियता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए मंत्री ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही समाज परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम है. बच्चों को शिक्षित कर उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है. उन्होंने अभिभावकों और कार्यकर्ताओं से शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की.

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन