ePaper

राज प्लस टू हाइस्कूल मैदान में धूमधाम से मना 77वां गणतंत्र दिवस

Updated at : 27 Jan 2026 10:33 PM (IST)
विज्ञापन
राज प्लस टू हाइस्कूल मैदान में धूमधाम से मना 77वां गणतंत्र दिवस

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को नगर स्थित राज प्लस टू हाइस्कूल के खेल मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

डुमरांव. 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को नगर स्थित राज प्लस टू हाइस्कूल के खेल मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत एसडीएम राकेश कुमार एवं एसडीपीओ पलोस्त कुमार के आगमन के साथ हुई. इस दौरान एसडीएम द्वारा प्लाटूनस एनसीसी कैडेट्स का निरीक्षण किया गया, जिसके पश्चात उन्होंने ध्वजारोहण किया. ध्वजारोहण के बाद तिरंगे को सलामी दी गयी और राष्ट्रगान के साथ पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया. मुख्य अतिथि एसडीएम राकेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता के मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है. वहीं एसडीपीओ पलोस्त कुमार ने छात्रों से अनुशासन, देशप्रेम और कर्तव्यनिष्ठा को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया. दोनों अधिकारियों ने बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की. इस अवसर पर आयोजित एनसीसी कार्यक्रम में लगभग सात विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. इनमें राज हाई स्कूल, राइजिंग सन इंटरनेशनल स्कूल, कैंब्रिज स्कूल, सुमित्रा महिला महाविद्यालय, सतंजन सेकेंडरी स्कूल सहित अन्य विद्यालयों के एनसीसी कैडेट्स शामिल रहे, जिन्होंने अनुशासित परेड और प्रदर्शन से दर्शकों को प्रभावित किया. इसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें राज प्लस टू उच्च विद्यालय, न्यू वुड स्टॉक स्कूल, डीएवी स्कूल एवं बचपन प्ले स्कूल के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों से खूब तालियां बटोरीं. सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाली कुमारी ज्योति, राजलक्ष्मी, शुभम कुमार एवं मुकुंद कुमार की प्रस्तुतियां विशेष रूप से सराही गयी. इसके बाद पुरस्कार वितरण किया गया. कार्यक्रम का सफल संचालन राज प्लस टू हाइस्कूल के प्रधानाध्यापक अनुराग मिश्रा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप पांडे ने किया. समापन पर उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया. वही इस अवसर पर न्यू बिहार पब्लिक स्कूल, सम्हार रोड डुमरांव में हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित किया गया. विद्यालय के डायरेक्टर नागेंद्र नाथ दूबे ने तिरंगा फहराया. जबकि गणतंत्र दिवस के अवसर पर डुमरांव थाना में थानाध्यक्ष संजय सिन्हा एवं नया भोजपुर थाना में थानाध्यक्ष चंदन कुमार द्वारा ध्वजारोहण किया गया. इस अवसर पर थाने की पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र के सामाजिक गणमान्य लोग भी मौजूद रहे.

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन