बक्सर में किशोरी ने फंदे से की आत्महत्या, माता-पिता का पहले ही हो चुका था निधन, जांच में जुटी पुलिस

Author Triloki chaubey|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

बिहार के नावानगर में एक किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

विज्ञापन

Buxar Nawanagar Girl Suicide Case : बक्सर थाना क्षेत्र के नावानगर गांव में रविवार दोपहर एक किशोरी ने दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना पर नावानगर थाना पुलिस और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए.

Buxar News : चाचा के साथ रह रही थी किशोरी

बताया जाता है कि किशोरी के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था. वह अपने चाचा के साथ दो बहनों और एक भाई के साथ रह रही थी. कुछ दिन पहले वह अपनी बड़ी बहन के ससुराल गई थी और हाल ही में वापस नावानगर लौटी थी.

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटनास्थल पर पहुंची एफएसएल टीम ने वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य एकत्र किए. जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की.

पुलिस कर रही है मामले की जांच

नावानगर थानाध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि किशोरी द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने की सूचना मिली थी. परिजनों ने शव को नीचे उतार दिया था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.


विज्ञापन
Triloki Chaubey

लेखक के बारे में

By Triloki Chaubey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन