Buxar News: प्रदेश परिषद की चार मार्च की बैठक को लेकर बनी रणनीति

Updated at : 28 Feb 2025 9:54 PM (IST)
विज्ञापन
Buxar News: प्रदेश परिषद की चार मार्च की बैठक को लेकर बनी रणनीति

शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे से भाजपा कार्यालय अहिरौली में की गयी

विज्ञापन

बक्सर.

भारतीय जनता पार्टी बक्सर की एक महत्वपूर्ण बैठक मोर्चा अध्यक्ष एवं प्रकोष्ठों के संयोजक व सह संयोजक के साथ शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे से भाजपा कार्यालय अहिरौली में की गयी. जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने की.

बैठक में पूर्व प्रस्तावित 4 मार्च को प्रदेश परिषद की बैठक को सफल बनाने के लिए महत्वपूर्ण विषयों पर विचार विमर्श किया गया. प्रदेश परिषद की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष की औपचारिक घोषणा होगी. जिसमें शामिल होने के लिए अपेक्षित लोगों की एक सूची उपस्थित लोगों के बीच वितरित किया गया और कहा गया कि सूची के अनुरूप आप सभी लोग अपेक्षित लोगों की एक सूची बनाकर जल्द से जल्द जिला कमेटी को उपलब्ध करावें. जिससे इसकी सूचना प्रदेश कार्यालय को दी जा सके. अपेक्षित लोगों की श्रेणी में प्रदेश कोर कमेटी, प्रदेश पदाधिकारी, राष्ट्रीय मोर्चा पदाधिकारी, निवर्तमान प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, सांसद, विधायक, विधान पार्षद, पूर्व राष्ट्रीय परिषद, मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति, निवर्तमान प्रदेश मोर्चा पदाधिकारी, प्रदेश प्रकोष्ठ टीम, प्रदेश परिषद, लोकसभा प्रभारी एवं संयोजक, जिला कोर कमेटी, जिला पदाधिकारी, निवर्तमान जिला पदाधिकारी, बीएलए-1, प्राथमिक सदस्य जिला टोली, सक्रिय सदस्य जिला टोली, प्राथमिक सदस्य मंडल टोली, सक्रिय सदस्य मंडल टोली, विधानसभा प्रभारी संयोजक, सभी विस्तारक, मंडल अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, संगठन पर्व मंडल सहयोगी, संगठन पर्व शक्ति केंद्र सहयोगी, जिला परिषद सदस्य, मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य आदि लोग हैं. बैठक के अंत में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री भुवन ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में चार मार्च को पूर्वाह्न 10:00 बजे तक पटना के बापू सभागार में उपस्थित होंगे. बैठक में मुख्य रूप से निर्भय राय, पूनम रविदास, अनिल पांडेय, सतीश चंद्र त्रिपाठी, सौरभ तिवारी, अशोक राम ,विवेक चौधरी, सतीश दुबे, विमलेश सिंह ,पारस मिश्र, सुमन श्रीवास्तव, भास्कर सिंह, शिला त्रिवेदी, राहुल दुबे, मल्लिकार्जुन, सुनील कुमार तथा उमाशंकर राय जिला मीडिया प्रभारी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन