सीएम अब तक नहीं दिला पाये बिहार को विशेष राज्य का दर्जा : तेजस्वी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Jan 2025 9:54 PM
विज्ञापन
विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि टायर्ड मुख्यमंत्री रिटायर्ड पदाधिकारियों के भरोसे बिहार को चला रहे हैं.
विज्ञापन
बक्सर.
विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि टायर्ड मुख्यमंत्री रिटायर्ड पदाधिकारियों के भरोसे बिहार को चला रहे हैं. नीतीश कुमार 20 साल से मुख्यमंत्री हैं और केंद्र में 11 वर्षों से डबल इंजन की सरकार के साथ हैं. लेकिन बिहार को अब तक विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिला पाये हैं. वे राष्ट्रीय जनता दल की ओर से बुधवार को आयोजित कार्यकर्ता दर्शन-सह- संवाद कार्यक्रम में शामिल होने से पूर्व जिला अतिथि गृह में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे. नीति आयोग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए तेजस्वी ने कहा कि बिहार गरीबी, पलायन व बेरोजगारी में देश में एक नंबर पर है. अब तक बिहार आगे नहीं बढ़ पाया और लगातार पीछे हो रहा है. उन्होंने कहा कि हम लोगों की 17 महीने की सरकार रही, जिसमें पांच लाख नौकरी दी और तीन लाख प्रक्रियाधीन थी. हमलोगों ने देश में पहली बार जाति आधारित गणना करायी, आरक्षण की सीमा 75 प्रतिशत किया. तेजस्वी ने कहा कि गांधी मैदान में नियुक्ति पत्र वितरण होता था, आज वहीं पर छात्रों काे लाठी-डंडे खाने पड़ रहे हैं. हम लोगों की सरकार में आने के पहले पेपर लीक होता था और सरकार के जाने के बाद पेपर लीक हो रहा है. किस पर कार्रवाई हुई है अब तक.किसानों से किया संवाद और खिलायी मिठाई :
बक्सर से संवाद कार्यक्रम से लौटते हुए बिहिया प्रखंड में सड़क किनारे के सरसों के खेत में खड़े होकर राजद नेता तेजस्वी यादव ने फेसबुक लाइव आकर अपनी बात रखी. केंद्र में किसान थे. कहा कि आज किसानों को खाद नहीं मिल रहा है. किसानों की ओर भी दिक्कतें हैं. सरकार आयेगी तो हम एमसएसपी और कृषि उपज मंडी पर पर विचार करेंगे. उन्होंने एक किसान से भी बात की. किसान ने तेजस्वी से कहा कि हमें ताड़ी बेचने दी जाये. इसके बाद उन्होंने किसानों को भोजपुरी में संवाद करते हुए उन्हें सोन पपड़ी की मिठाई खिलायी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










