छुट्टी पर घर आए फौजी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पत्नी से विवाद की बात सामने आयी; जांच में जुटी बक्सर पुलिस

Updated:
विज्ञापन

AI से बनाई गई तस्वीर

नावानगर के धवाछुआ गांव में छुट्टी पर आए फौजी पवन कुमार गुप्ता ने आपसी विवाद के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन

Buxar News : स्थानीय थाना क्षेत्र के धवाछुआ गांव में छुट्टी पर घर आए सेना के जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान पवन कुमार गुप्ता के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही नावानगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेज दिया. प्रारंभिक जानकारी में पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आ रही है. हालांकि आत्महत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

पंखे से गमछे के सहारे फंदा लगाकर दी जान

बताया जाता है कि पवन कुमार गुप्ता ने घर में पंखे से गमछे के सहारे फांसी लगा ली. घटना के समय उनकी पत्नी अपने दो वर्षीय पुत्र के साथ मायके गयी हुई थी. परिजनों और स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की.

6 अगस्त को पोर्ट ब्लेयर से छुट्टी पर आये थे जवान

मृतक सेना में कार्यरत थे और वर्तमान में पोर्ट ब्लेयर में तैनात थे. वह छुट्टी लेकर 6 अगस्त को अपने गांव धवाछुआ पहुंचे थे. यहां वह पत्नी और दो वर्षीय पुत्र के साथ रहते थे. बताया जा रहा है कि कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था. इसी बीच पत्नी बच्चे के साथ मायके चली गयी थी.

पत्नी के नौकरी छोड़ने को लेकर भी था विवाद

स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक की पत्नी स्वास्थ्य विभाग में डाटा ऑपरेटर के पद पर कार्य करती थीं. करीब एक वर्ष पहले उन्होंने नौकरी छोड़ दी थी. बताया जा रहा है कि नौकरी छोड़ने के पीछे पति की आपत्ति भी थी. हालांकि आत्महत्या से इसका सीधा संबंध था या नहीं, यह जांच का विषय है.

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

नावानगर थानाध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सेना में कार्यरत पवन कुमार गुप्ता 6 अगस्त को छुट्टी लेकर घर आये थे. उन्होंने आत्महत्या कर ली है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेज दिया है. पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन