ePaper

फाइल- 7- 224 लीटर शराब के साथ छह तस्कर गिरफ्तारतीन बाइक जप्त

Updated at : 13 Jun 2024 4:51 PM (IST)
विज्ञापन
फाइल- 7- 224 लीटर शराब के साथ छह तस्कर गिरफ्तारतीन बाइक जप्त

- 224 लीटर देशी एवं विदेशी शराब के साथ छह तस्कर गिरफ्तार,तीन बाइक भी जब्त

विज्ञापन

13 जून- फोटो-5- जब्त शराब के साथ पुलिस पदाधिकारी राजपुर. थाना क्षेत्र के सोनी गांव के पास गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में देशी व विदेशी शराब को बरामद किया है. शराब की तस्करी करने वाले छह तस्करों को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए तस्कर में जमौली निवासी तुलसी चौहान पिता सत्यनारायण सिंह, रोहतास जिला के दिनारा थाना अंतर्गत नरवर गांव निवासी विकास कुमार गुप्ता पिता अयोध्या साह, राजपुर थाना क्षेत्र के रसेन गांव निवासी छोटक कुमार पिता रामायण चौधरी, सत्यम कुमार पिता शंभूनाथ गुप्ता, गुड्डू चौधरी पिता धर्मेंद्र चौधरी, मुकेश कुमार पिता उमेश राम बताए जाते हैं. इन सभी को आवश्यक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया. थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि यह सभी पहले से ही शराब तस्करी करने का धंधा करते हैं. जिन्हें नाटकीय ढंग से पकड़ा गया है. यह सभी पलसर एवं अपाचे बाइक पर सवार होकर उत्तर प्रदेश से शराब की इस बड़ी खेप को लेकर जैसे ही बिहार की सीमा में प्रवेश किया. तभी इसकी गुप्त सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी की गठित टीम ने तस्करों के गिरोह को पकड़ने के लिए अपना जाल बिछाया. सोनी गांव के नजदीक पहुंचते ही पुलिस ने इन सभी को चारों तरफ से घेर लिया. पकड़े जाने के बाद इन सभी की बाइक पर लदे विभिन्न पेटी में शराबों की जांच की गयी. जिसमें विभिन्न पेटियों में बंद 231 लीटर देशी एवं विदेशी ब्लू लाइम, एट पीएम, रॉयल स्टैग एक पेटी एवं विदेशी अमेरिकन प्राइड, मैकडॉनल्ड, इंपीरियल व कई अन्य शराब लगभग 224 लीटर के साथ बरामद किया गया. इस धंधे के उपयोग में लाई गयी दो पलसर एवं एक अपाचे बाइक को भी जब्त किया गया है. इन्होंने बताया कि शराब माफियाओं पर नकेल कसने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन