बक्सर में ग्रीन डे पर बच्चों ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश, वृक्ष बनकर समझाया प्रकृति का महत्व
फोटो :- ग्रीन डे पर प्रदर्शन करते बच्चें व शिक्षक | Prabhat Khabar Network
शिव शंभू आवासीय विद्यालय में ग्रीन डे पर बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और हरी सब्जियों के महत्व को समझाया।
Buxar News : बक्सर जिला के राजपुर प्रखंड के तियरा स्थित शिव शंभू आवासीय विद्यालय में ग्रीन डे का आयोजन किया गया. इस दौरान स्कूली बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी कलाकृतियां बनाकर प्रकृति को बचाने का संदेश दिया. बच्चों की रचनात्मक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को खास बना दिया.
आपके शहर में
वृक्ष बनकर बच्चों ने समझाया पर्यावरण का महत्व
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने स्वयं वृक्ष का रूप धारण कर पर्यावरण में पेड़-पौधों के महत्व और उपयोगिता को जीवंत रूप से प्रस्तुत किया. शिक्षकों ने भी बच्चों को मानव जीवन में पर्यावरण की भूमिका और इसके संरक्षण की जरूरत के बारे में जानकारी दी.
हरी सब्जियों के फायदे भी बताए
ग्रीन डे पर बच्चे अपने लंच बॉक्स में हरी सब्जियां लेकर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने एक-दूसरे को हरी सब्जियों से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में बताया. इसके अलावा पर्यावरण जागरूकता पर आधारित सांस्कृतिक और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए.
बच्चों की पहल की निदेशक ने की सराहना
विद्यालय के निदेशक नंदेश्वर कुमार और प्रधानाचार्य बबीता सिंह ने बच्चों के प्रयासों की सराहना की. कार्यक्रम में शिक्षिका ममता कुमारी, सुमन कुमारी, रिंकू देवी, सपना कुमारी, पायल कुमारी, मुस्कान कुमारी, प्रीति कुमारी, नीलू देवी तथा शिक्षक रोहित कुमार और कविंद्र राय समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए