बक्सर में 1500 किसानों को जैविक खेती की ट्रेनिंग, गोबर-गौमूत्र से खाद-कीटनाशक बनाना सीखेंगे किसान

Updated:
विज्ञापन

फोटो कैप्शन : एआई से जैविक खाद्य और किटनाशक की फोटो  | Prabhat Khabar Network

बिहार के बक्सर जिले में 24 से 31 अगस्त तक जैविक कोरिडोर योजना के तहत किसानों को जैविक खाद और कीटनाशक बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जानें पूरी जानकारी।

विज्ञापन

Buxar News : कृषि विभाग, बिहार सरकार की जैविक कोरिडोर योजना के तहत जिले की विभिन्न पंचायतों में किसानों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. प्रशिक्षण 24 अगस्त से 31 अगस्त तक चलेगा. सहायक तकनीकी प्रबंधक सह आरसीएस मैनेजर विवेकानंद उपाध्याय ने बताया कि इस प्रशिक्षण से 15 समूहों के करीब 1500 किसानों के जुड़ने की संभावना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

चार किसान उत्पादक संगठनों के माध्यम से होगा प्रशिक्षण

किसानों को प्रशिक्षण जिले के चार नामित किसान उत्पादक संगठनों के माध्यम से दिया जाएगा. इसके तहत रविदास बाबा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के अंतर्गत बक्सर प्रखंड की जगदीशपुर पंचायत और डुमरांव अनुमंडल के ब्रह्मपुर प्रखंड की एकरासी व काट पंचायत तथा डुमरांव प्रखंड की लाखनडिहरा और कोरानसराय पंचायत में प्रशिक्षण आयोजित किया जाना है.

गोबर-गौमूत्र से जैविक खाद बनाना सीखेंगे किसान

प्रशिक्षण के दौरान किसानों को गोबर, गौमूत्र और कृषि अवशेषों के इस्तेमाल से जैविक खाद, जैविक टॉनिक और जैविक कीटनाशक तैयार करने की विधि बतायी जाएगी. इसके साथ ही खेतों में इनके सही उपयोग और फायदे की जानकारी भी दी जाएगी.

खेती की लागत घटाने और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों की रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करना, खेती की लागत घटाना और किसानों को जैविक खेती के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है. इसके साथ कृषि उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार और मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने पर भी जोर दिया जाएगा.

25 अगस्त से शुरू होगा पंचायतों में प्रशिक्षण

सहायक तकनीकी प्रबंधक ने बताया कि संबंधित पंचायतों में प्रशिक्षण कार्यक्रम 25 अगस्त से शुरू होकर 31 अगस्त तक चलेगा. प्रशिक्षण के दौरान किसानों को जैविक खेती से जुड़ी तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान देने पर विशेष जोर रहेगा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन